Asian Games 2023, IND vs PAK Hockey Match: आज भारत ने हॉकी में अपने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 10—2 से हरा दिया। भारत ने पूल लेग में अपने चारों मैच जीत लिए हैं। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। यह भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच में पहली बार है जब दोनों में से किसी एक टीम ने 10 गोल दागे। भारत ने दस गोल दागकर कीर्तिमान रचा है।
हांगझोऊ एशियाई खेलों में पुरुष हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया। हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में टीम इंडिया ने लगातार चौथी जीत हासिल की है। इसी के साथ भारत ने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। अब भारत का आखिरी पूल-ए में बांग्लादेश से मुकाबला होगा। टीम इंडिया के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल किए। जबकि वरुण ने दो गोल किए हैं। शमशेर, ललित, मनदीप और सुमित ने एक-एक गोल किया। भारत-पाकिस्तान हॉकी मैच में यह पहली बार है जब किसी एक टीम ने 10 गोल किए हैं। भारत ने दस गोल करके कीर्तिमान रचा है।
first quarter में भारत ने दो Goal किए
पहले क्वार्टर में भारत ने आठवें मिनट में पहला गोल किया। मनदीप सिंह ने फील्ड गोल किया और टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद 11वें मिनट में पाकिस्तानी गोलकीपर के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। जिस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर भारतीय टीम को 2-0 से आगे कर दिया।
दूसरे क्वार्टर में भारत को 4-0 की बढ़त
दूसरे क्वार्टर में 17वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार गोल किया। इसके बाद 30वें मिनट यानी दूसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में सुमित, ललित और गुरजंत की जुगलबंदी से भारत ने चौथा गोल किया। हाफटाइम तक भारत ने पाकिस्तान पर 4-0 की बढ़त बना ली।
तीसरे क्वार्टर में पाकिस्तान की वापसी
तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में पाकिस्तान के फाउल पर भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। इस पर कप्तान हरमनप्रीत ने गोल दाग गोल की हैट्रिक पूरी की। इसके बाद 34वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग हरमनप्रीत ने गोल का चौका लगाया। 38वें मिनट में पाकिस्तान के सुफियान मोहम्मद ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से शानदार गोल किया। यह पाकिस्तान का मैच में पहला गोल था। इसके बाद 41वें मिनट में भारत के वरुण कुमार ने सुखजीत के पास पर गोल दागा और भारत की बढ़त 7-1 पर पहुंचा दी। इसके बाद तीसरे क्वार्टर के आखिरी क्षणों में पाकिस्तान के अब्दुल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर पाकिस्तान की वापसी कराई। तीसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान पर 7-2 की बढ़त बना रखी थी।
चौथे क्वार्टर में भारत ने तीन गोल किए
चौथे क्वार्टर में 46वें मिनट में भारत के शमशेर ने शानदार फील्ड गोल किया। यह भारत का मैच में आठवां गोल था। इसके बाद 49वें मिनट में ललित ने जरमनप्रीत सिंह के पास पर गोल कर भारत को 9-2 की बढ़त दिलाई। 53 वें मिनट में वरुण ने मैच का अपना दूसरा और भारत का 10वां गोल किया। इस तरह टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद कर मैच जीत लिया।

