Asian Champions Trophy Hockey: एक मिनट में दागे दो गोल, मैच पलटा और ‘टीम इंडिया’ चौथी बार बनी चैंपियन

इंटरनेशनलAsian Champions Trophy Hockey: एक मिनट में दागे दो गोल, मैच पलटा...

Date:

Asian Champions Trophy Hockey: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के रोमांचक मुकाबले के फाइनल में भारत ने मलयेशिया को 4-3 से हराकर खिताब अपने नाम लिख लिया। भारतीय हॉकी टीम चौथी बार खिताब जीतकर चैंम्पियन बनी है। जबकि मलयेशिया यह खिताब कभी नहीं जीत पाया। मलेशिया की टीम पांच बार तीसरे स्थान पर रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत एक समय मैच में 1-3 से पिछड़ गया था। लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए भारत ने 4-3 से जीत हासिल कर खिताब जीता।

पाकिस्तान यह खिताब तीन बार जीत चुका

भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले गए मैच में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। मलयेशिया के खिलाफ खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत एक समय 1-3 से पिछड़ गया था। लेकिन इसके बाद भारत की हॉकी टीम ने जोरदार खेल दिखाते हुए तीसरे क्वार्टर में एक मिनट में दो गोल दाग दिए। इसके बाद टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दागकर भारतीय टीम ने 4-3 से मैच जीत लिया। भारत ने चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया है। अब भारत सबसे अधिक चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया। जबकि पाकिस्तान यह खिताब तीन बार जीत चुका है।


टीम इंडिया हॉकी चैंपियन

भारत ने इससे पहले 2011, 2016 और 2018 में एशिया कप ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहे थे। क्योंकि फाइनल बारिश की वजह से रद्द हुआ था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया हॉकी चैंपियन बनी है। भारतीय हॉकी टीम पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। भारतीय हॉकी टीम को अब हांगझोऊ एशियन गेम्स में भाग लेना है। ऐसे में इस जीत से भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन मैच देखने पहुंची थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related