Armenia Azerbaijan War: आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष में 90 सैनिकों की मौत,दोनों ओर से तोपखाने और ड्रोन का इस्तेमाल

इंटरनेशनलArmenia Azerbaijan War: आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच संघर्ष में 90 सैनिकों...

Date:

अजरबैजान। दो साल की शांति के बाद से आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच सीमा पर एक बार फिर से भीषण संघर्ष फिर शुरू हो गया है। जिसमें आर्मेनिया के हमले के दौरान उसके 49 सैनिकों की मौत हुई है। दूसरी ओर, अजरबैजान के हमलों के दौरान उसके 50 सैनिक मारे गए हैं। आर्मेनियाई रक्षा मंत्रालय के अनुसार आधी रात के बाद अजरबैजानी सैनिकों ने तोपखाने और ड्रोन का उपयोग करते हुए उसके इलाके में एक साथ कई स्थानों पर हमला कर दिया। उसने जवाब दिया। इस बीच रूस ने दोनों के बीच संघर्ष विराम कराने का प्रयास किया लेकिन वो नाकाम रहा। गोलाबारी कम हुई, लेकिन अजरबैजान की फौजें उसकी सीमा में घुसने का प्रयास कर रहीं हैं। अजरबैजान गोलाबारी में कई नागरिक इमारतों को क्षति पहुंची और काफी लोग घायल हुए।

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि अर्मेनिया ने देर रात और तड़के उस पर गोलाबारी की। उसने दावा किया कि आर्मेनियाई सैनिकों ने इलाके में बारूदी सुरंगें बिछा दीं और सैन्य ठिकानों पर गोलीबारी की। नागोर्नाे-काराबाख अजरबैजान का हिस्सा हैं। लेकिन 1994 में यह एक अलगाववादी युद्ध समाप्त होने के बाद से आर्मीनिया बलों के नियंत्रण में आ चुका हैं। दोनों के बीच 2020 में छह सप्ताह तक चले युद्ध में 6,600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...