देहरादून। उत्तराखंड में अब आप की शिकायतों को लेकर और उनके निस्तारण को लेकर ज्यादा समय नहीं लगेगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक इंटीग्रेटेड ऐप को लांच किया। इन ऑनलाइन पोर्टल से शिकायतों का रजिस्ट्रेशन होकर सही समय मे समस्या का निस्तारण हो सकेगा। पहले मुख्यमंत्री लेटर मोनिटरिंग पैकेज से रिजस्टर्ड होकर शिकायतों व पत्रों को फिजिकल रूप में विभागों को भेजा जा आता था।
Also Read : दो दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ेगी आसमान से बरस रही आग, जनता के लिए जारी हुई सलाह
इस प्रणाली के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले शिकायती पत्र एक क्लिक से उसके संबंधित विभाग को भेजा जा सकेगा। इससे पहले यह काम फिजिकल रूप में किया जाता था। जिससे बहुत अधिक समय लोगों की समस्याओं के निस्तारण में लगता था। अब एक क्लिक के संबंधित विभाग के सचिव विभागीय अधिकारी को शिकायती पत्र मिलने के साथ-साथ शिकायतकर्ता को भी उसके मोबाइल पर मैसेज मिलेगा। शिकायतकर्ता को इस मैसेज में एक लिंक दिया जाएगा।
जिस पर वह अपनी शिकायत पर हुई कार्रवाई की हर जानकारी ले सकते हैं। शिकायत के लिए निश्चित समय में उसका निस्तारण करना अनिवार्य होगा। यदि संबंधित अधिकारी उस समस्या का निस्तारण निश्चित समय में नहीं करता है। तो वह शिकायत उच्च के उच्च अधिकारी तक अपने आप पहुंच जाएगी। और समय पर समस्या का निस्तारण ना करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय करने का दावा किया गया है।
Also Read : हमारे गुरुओं ने हमें साहस और सेवा का गुण सिखाया : PM Modi
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जन समस्याओं और शिकायतों का जल्द निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1905 अपनी सरकार पोर्टल और भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड ऐप 1064 की हर 15 दिन में अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री और एक माह में मुख्य सचिव जबकि 3 माह में मुख्यमंत्री स्तर पर समीक्षा की जाएगी। पुष्कर सिंह धामी ने कहा प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए विभागों द्वारा अभी तक की क्या कार्रवाई हुई है। इसकी भी जल्द समीक्षा की जाएगी। उत्तराखंड के सभी विभागों के द्वारा अगले 10 साल का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। जिसकी वह बहुत जल्दी समीक्षा करने जा रहे हैं।

