चेहरे की कील मुहांसों से परेशान हैं तो ये फेस पैक आएगा आपके काम , जाने तरीका

लाइफस्टाइलचेहरे की कील मुहांसों से परेशान हैं तो ये फेस पैक आएगा...

Date:


चेहरे की कील मुहांसों से परेशान हैं तो ये फेस पैक आएगा आपके काम , जाने तरीका

लाइफस्टाइल डेस्क: चेहरे के मुहासे और दाग सारी खूबसूरती छीन लेते हैं, अगर ये एक बार आगए तो आसानी से नहीं जाते | वैसे तो मुहांसों से निजात पाने के लिए दवाइयां भी आती है लेकिन  देसी नुस्खों की बात ही अलग है | इसलिए आज हम आपको एक ऐसा फेस पैक बताएंगे जिसके इस्तेमाल से चेहरे पर मौजूद मुहांसों से छुटकारा मिल जाएगा | 

चेहरे के मुहांसों को हटाने के लिए कपूर बेहद फायदा करता है क्योकि इसमें  एंटी बैक्टीरियल गुण होते है और अगर कपूर के साथ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करके फेस पैक बनाए तो वो और भी असरदार हो जाएगा | मुल्तानी मिट्टी से झुर्रियां कम होती है और ग्लो आता है | तो चलिए जानते हैं कि कपूर और मुल्तानी मिट्टी के पैक को कैसे तैयार करें और कैसे चेहरे इस्तेमाल करें।

सामग्री:

कपूर

मुल्तानी मिट्टी

गुलाब जल

Read also: पूर्व पाक क्रिकेटर ने कहा- कोच और कप्तान की जी-हुजूरी करनी होती थी

फेस पैक इस तरह तैयार करें

पहले कपूर और मुल्तानी मिट्टी लें फिर दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक टुकड़ा कपूर का डाले।  इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। अब तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें | 15 मिनट बाद साफ पानी से धो | याद रखे पैक लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से धो लें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...