जाने सौंफ के पानी के फायदे , वजन कंट्रोल करने के साथ ही गर्मी में कई बीमारियों का इलाज है

लाइफस्टाइलजाने सौंफ के पानी के फायदे , वजन कंट्रोल करने के साथ...

Date:


जाने सौंफ के पानी के फायदे , वजन कंट्रोल करने के साथ ही गर्मी में कई बीमारियों का इलाज है

लाइफस्टाइल डेस्क: गर्मियों में डिहाइड्रेशन, लू और पाचन की समस्याएं बढ़ जाती है , इसिलए लोग नींबू पानी से लेकर तरह-तरह के ड्रिंक तक इस्तेमाल करते हैं | लेकिन जो सबसे असरदार ड्रिंक है वो है सौंफ का पानी , ये पाचन ठीक करता है , दिल और कब्ज की परेशानी को भी दूर रखता है | तो चलिए जानते है सौंफ के पानी से और क्या लाभ है –

सुबह खाली पेट सौंफ के पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है साथ में शरीर के अंदर जमा अधिक फैट कम होता है।

सौंफ का पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है , इसको गर्मी में सेवन करने से बॉडी को ठंडक मिलती है और थकान दूर होती  है।

गर्मी के मौसम में लू होना आम बात है और सौंफ का पानी लू से बचाने में मददगार है। अगर आप इसे पीते हैं तो इससे आपको लू या नकसीर फूटने जैसी समस्या नहीं होगी | 

गर्मी के दिनों में पेट खराब, गैस की समस्या और अपच हो जाती है तो सौंफ का पानी इन सब से निजात दिलाता है।

हेल्थ एक्सपर्ट के माने तो सौंफ के  बीजों में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम होते हैं, जो  दिल की सेहत के लिए जरूरी हैं।

Read also: राजस्थान के दौसा में मिले 341 कोरोना पॉजिटिव बच्चे , क्या शुरू हो गयी तीसरी लहर?

सौंफ का पानी तैयार कैसे करे:

पहले  पानी में सौंफ डालकर उसे उबालें फिर ठंडा करें और तब इसका सेवन करें। चाहें तो रात में सौंफ को पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह छानकर इसे पिएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related