लाइफस्टाइल डेस्क: केरल पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। हर साल यहां काफी संख्या में लोग आते है | कोरोना की वजह से भले ही सब रुका हुआ है लेकिन सब जल्दी ठीक होगा | तो इसलिए लॉकडाउन के बाद अपने आप को फ्रेश करने के लिए केरल की इन खूबसूरत जगहों पर जाए –
वायनाड
वायनाड में कई आयुर्वेदिक मालिश यानी स्पा भी हैं, जहां का आप आनंद ले सकते हैं। यहां आप पहाड़ियों की खूबसूरती, घने जंगलों की सुंदरता को देख सकते है । यहां कई अच्छे रिजॉर्ट्स भी हैं, जहां आप रह सकते है ।
थेक्कड़ी
थेक्कड़ी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। यहां पर आप अलग-अलग प्रजाति के जीव-जंतु, हाथी, बाघ आदि जानवरों को देख सकते हैं। और साथ ही कई एडवेंचर भी कर सकते हैं ।
कुमारकोम
कुमारकोम में आपको ऐतिहासिक स्मारक, मैंग्रोव जंगल, वॉटरफॉल और ट्रैकिंग करने को मिल जाएगी | खजूर, नारियल और धान के सुंदर दृश्य आपका मन मोह लगे |
Read also: मेरठ में मिले 401 नये कोरोना संक्रमित, 10 ने गंवाई जान
मुन्नार
मुन्नार में जाकर आप कई तरह की एक्टिविटी ट्रैकिंग, हाईकिंग और वाइल्ड लाइफ स्पॉटिंग कर सकते हैं। यहां खूबसूरत नजारे और चाय के बागानों की हरियाली आपको एक अलग अनुभव देगी |

