लखनऊ। गर्मी के सितम से अभी आगे भी निजात मिलने की कोई संभावना नहीं है. आलम यह है कि आसमान से अभी और आग बरसने वाली है. गुरुवार को राजधानी लखनऊ में अधिकतम पारा 43.8 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी आगे और भी गर्मी पड़ेगी साथ ही आने वाले दिनों में हीटवेव के लिए भी तैयार रहें।
Also Read : 39वें मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन में CJI ने किया हाईकोर्ट में जजों की नियुक्तियों का अनुरोध
मौसम विभाग की वेबसाइट की माने तो पारे में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा. 3 और 4 मई को आंशिक बदली छाए रहने से थोड़ी राहत तो मिल सकती है लेकिन अगले कुछ दिन गर्म मौसम से हाल बेहाल होने वाला है. वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सीएम नौटियाल ने बताया कि पारे के बढ़ने में जितनी तेज प्रवृत्ति नजर आ रही है उसको देख कर यह लग रहा है कि आगामी कुछ दिनों में पारा 45 डिग्री तक भी जा सकता है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो लखनऊ में 23 साल का रिकॉर्ड टूट जाएगा. डॉ नौटियाल ने बताया कि इससे पहले 30 अप्रैल 1999 को 45 डिग्री पारा दर्ज किया गया था।
वहीं मौसम विभाग के आंकड़ों से यह सामने आया है कि पिछले 4 साल में पहला मौका है जब अप्रैल में इतनी गर्मी पड़ी है. इससे पहले 2019 में 30 अप्रैल को पारा 44.6 डिग्री दर्ज किया गया था. जबकि इस बार अप्रैल के पहले सप्ताह में ही 4 अप्रैल को पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया था. रिकॉर्ड की मानें तो अप्रैल में 15 तारीख के बाद ही पारा 40 के पार चला गया था इतना ही नहीं लूं कि शुरुआत भी इस साल अप्रैल से ही हो गई थी.
Also Read : UP News : अलविदा जुमा पर मीडियाकर्मियों के सवाल पर भड़के युवक, लगाये अल्लाह-हू-अकबर के नारे, पुलिस मोर्चे पर
बढ़ गई ये दिक्कतें
बढ़ती गर्मी के बीच आम लोगों की समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं. बार बार मुंह सूखने, सिर दर्द और थकावट की समस्या सामने आ रही है. डॉक्टरों का कहना है कि ज्यादा गर्मी पड़ती है तो ऐसी दिक्कतें होने लगती हैं. साथ ही यह भी बताया कि तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ, दस्त होना, सिर और शरीर में दर्द, हाथ पैरों में ढीलापन, बेहोशी लगना लू का लक्षण होता है.
ऐसे करें बचाव
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि इस कड़ी धूप में बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है. अगर बहुत ज्यादा काम है तभी बाहर निकले. बाहर निकलते समय इस बात का पूरा ख्याल रखें की जो कपड़ा पहन रहे हैं उससे पर पूरा शरीर ढका हुआ है. विशेषज्ञों ने राय दी है कि हल्के रंग के कार्टून और लीलन के कपड़े पहने. खाने का विशेष रूप से ध्यान रखें और हल्का भोजन करें. अगर आप ऐसी में बैठे हैं तो तुरंत बाहर ना निकले. इसके अलावा अधिक नमक, तीखा और तैलीय भोजन करने से बचें. उन्होंने सलाह दी है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, छांछ और नींबू का सेवन फायदेमंद रहेगा.

