शाम 4 बजे वित्त मंत्री कर सकती हैं किसानों और मजदूरों के लिए बड़े ऐलान

बिज़नेसशाम 4 बजे वित्त मंत्री कर सकती हैं किसानों और मजदूरों के...

Date:


शाम 4 बजे वित्त मंत्री कर सकती हैं किसानों और मजदूरों के लिए बड़े ऐलान

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार (12 मई) को घोषित 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज के चरण के तहत वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (14 मई) फिर शाम चार बजे प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगी। आज वित्त मंत्रालय की ओर से किसानों और मजदूरों के लिए ऐलान किए जा सकते हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ ऐसे राहत पैकेज का ऐलान करेंगी, जिसमें लोगों को सीधे तौर पर आर्थिक मदद मिले।

कोरोना संकट से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का पैकेज के पहले चरण में बुधवार (13 मई) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई ऐलान किए, जिनसे करीब 5.94 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने की बात की गई है।

कोरोना संकट से निपटने के लिए पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 12 मई को 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। जिस पर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए वित्त मंत्रालय की ओर से विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...