30 जून तक के सभी बुक टिकट रद्द, रेलवे करेगा पैसे रिफंड

बिज़नेस30 जून तक के सभी बुक टिकट रद्द, रेलवे करेगा पैसे रिफंड

Date:


30 जून तक के सभी बुक टिकट रद्द, रेलवे करेगा पैसे रिफंड

नई दिल्ली: रेलवे ने 30 जून तक की यात्रा के लिए नियमित ट्रेनों में की गई सभी पुरानी बुकिंग को रद्द करने और टिकट के पूरे पैसे वापस करने का निर्णय लिया है। रेलवे के एक आदेश में कहा गया है कि एक मई से आरंभ की गई श्रमिक विशेष ट्रेन सेवा और 12 मई से शुरू की गई विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। जो टिकट रद्द किए जाएंगे, वे लॉकडाउन की अवधि में उस समय बुक कराए गए थे, जब रेलवे ने जून में यात्रा के लिए बुकिंग की अनुमति दी थी।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए बंद के कारण 25 मार्च से रेलवे ने नियमित मेल, एक्सप्रेस, यात्री एवं उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी थीं। इससे पहले, नियमित ट्रेनों के लिए सभी बुकिंग 17 मई तक रोक दी गई थीं। देश में लागू बंद की अवधि तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। तीसरी बार बढ़ाया गया बंद 17 मई तक लागू रहेगा।

रेलवे ने कहा है कि इस दौरान 1 मई से शुरू होने वाली श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और 12 मई से चल रहीं विशेष ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा। वह टिकट जिसे रद्द किया जाना है, उन्हें लॉकडाउन अवधि के दौरान बुक किया गया था, जब रेलवे जून में यात्रा के लिए टिकट बुकिंग की अनुमति दे रहा था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...