- बताया जा रहा है कि जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था
- तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया
आगरा – वुहान के रास्ते पर चल पड़े कोरोना वायरस ने बीजेपी लीडर की गुरुवार को जान ले ली. बीजेपी में युवा मोर्चा के लीडर परमेश राव मराठा को कोरोना वायरस के लक्षण दिखे तो वह जांच कराने मेडिकल काॅलेज पहुंचे थे. जहां उनका सैम्पल लेने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था. लेकिन घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी. उन्होंने परिजनों को यह बात बताई. परिजन उन्हें लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.
बीजेपी लीडर्स ने जताया शोक
बीजेपी युवा नेता की मौत के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई. सभी ने परमेश को श्रद्धांजलि अर्पित की. आगरा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
फेसबुक पर दी श्रद्धांजलि
भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता परमेश राव मराठा जी पुत्र प्रेम मराठा (पूर्व पार्षद) की आज वैश्विक महामारी #कोरोना से उनका आकस्मिक निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई । भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे,इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवार को धैर्य प्रदान करे।।
ॐ शांति
विजय शिवहरे, भाजपा परिवार
आगरा की क्या है स्थिति
-अब तक जिले में कोरोना संक्रमण से 26 लोगों की मौत हो चुकी है
- 381 एक्टिव केस हैं. अब तक 785 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं.
गलत डेटा दिया अब गिरेगी गाज
कोरोना वायरस से जूझ रहे आगरा में स्वास्थ्य विभाग ने एक और बड़ी गलती कर दी है. 68 कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की गलत रिपोर्ट शासन के पोर्टल पर भेज दी गई, जबकि ये लोग पहले से ही संक्रमित थे. इससे आगरा में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ गया. इसका खुलासा होने के बाद बुधवार को प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने जिलाधिकारी प्रभु एनसिंह को जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं.
संजय काला ने संभाला एसएन के प्राचार्य का पदभार
आगरा के एसएन (सरोजिनी नायडू) मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य बनाए गए डॉ. संजय काला ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया है.मेडिकल कॉलेज में संक्रमण बढ़ गया है. जिसे उन्हें घटाने की जिम्मेदारी दी गई है. डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. संक्रमण को और फैलने से रोकना होगा. कोरोना वायरस के पेशेंट के ट्रीटमेंट के साथ अन्य बीमारियों के पेशेंट को सही ट्रीटमेंट दिलाना उनकी प्राथमिकता में होगा.

