Share Market close: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, निवेशकों के 9.25 लाख करोड़ डूबे

फीचर्डShare Market close: लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, निवेशकों के 9.25...

Date:

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 175.58 अंकों की गिरावट के साथ 59,288.35 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी 73.10 अंकों की गिरावट के साथ 17,392.70 के लेवल पर बंद हुआ। सेंसेक्स में 0.30% और निफ्टी में 0.42% की गिरावट आई।


अदाणी के शेयर में 10 प्रतिशत की गिरावट

सोमवार के कारोबारी सत्र में अदाणी के शेयर 10 प्रतिशत तक लुढ़क गए जबकि मैक्रोटेक शेयरों में 12 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया। बाजार के आंकड़ों के अनुसार बीते सात दिनों के कारोबारी सेशन में निवेशकों के 9.25 लाख करोड़ रुपए डूबगए हैं। इस दौरान सेंसेक्स 2031 अंकों तक नीचे फिसल गया।


डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटा रुपया

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 3735 शेयरों कारोबार हुआ। इनमें 2581 शेयर गिरावट के के साथ बंद हुए। बाजार में बिकवाली हावी रहने के कारण लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 258.08 लाख करोड़ रुपये रह गया है। रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे टूटकर 82.85 रुपये (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।


बैंकिंग सेक्टर के शेयर में मजबूती आटो शेयर गिरे

सोमवार को बाजार में निचले स्तरों से रिकवरी आई। बैकिंग स्टॉक्स में बिकवाली के बाद खरीदारी हुई। बैकिंग सेक्टर में आईसीआईसीआई बैँक और एसबीआई शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते रहे।
निफ्टी के टॉप गेनर्स शेयरों में पावर ग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लाइफ, कोटक बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर रहे। दूसरी ओर, निफ्टी के टॉप लूजर्स शेयरों की सूची में अदाणी एंटरप्राइजेज, यूपीएल, बजाज ऑटो, टाटा स्टील और इन्फोसिस कंपनियों के शेयर रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...