Stock market close: आज गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, दिनभर रही हलचल

नेशनलStock market close: आज गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, दिनभर...

Date:

नई दिल्ली। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट जारी होने से पहले भारतीय शेयर बाजार में हलचल रही। सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सपाट बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स 18.82 अंक की गिरावट के साथ 60,67272 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह 60.58372 के निचले स्तर और 60,97659 के उच्च स्तर तक पहुंचा गया था।

एनएसई निफ्टी 17.90 अंक या 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,82670 पर बंद हुआ। दिन के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 22.86 अंक चढ़कर 60.71440 अंक और निफ्टी 12.20 अंक चढ़कर 17.85680 अंक चढ़कर 17.853 पर था।


टॉप लिटस और लूजर्स लिस्ट में रहे ये शेयर

टॉप लिटस में एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, पावर ग्रिड, एचडीएफसी, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक सबसे ऊपर रहे। जबकि नीचे गिरने वाले शेयर की लिस्ट में टाटा मोटर्स, सन फार्मा, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फिनसर्व और इंडसइंड बैंक रहे।


विदेशी बाजारों को ये रहा हाल

आज विदेशी बाजारों में दक्षिण कोरिया और चीन हरे निशान में बंद हुए। जबकि हांगकांग और जापान लाल निशान पर बंद हुए। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। जबकि अमेरिकी बाजार राष्ट्रपति दिवस के लिए बंद थे। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.50 प्रतिशत गिरकर 82.81 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।


रुपये की रफ्तार आज सुस्त

विदेशी बाजार में अमेरिकी डालर मजबूत रहा। जबकि रुपए में 9 पैसे की गिरावट दर्ज की गई। दिन के कोराबारी सत्र के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए में 82.73 के इंट्रा-डे हाई और 82.83 के निचले स्तर पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 82.76 पर खुला और अंत में 82.82 पर बंद हुआ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related