महिंद्रा ने सैन्य बालों के लिए लांच किया हाईटेक बख्तरबंद वाहन

बिज़नेसमहिंद्रा ने सैन्य बालों के लिए लांच किया हाईटेक बख्तरबंद वाहन

Date:


महिंद्रा ने सैन्य बालों के लिए लांच किया हाईटेक बख्तरबंद वाहन

मुंबई: महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने डिफेंस सेक्टर में कदम आगे बढ़ाते हुए एक आधुनिक और हाईटेक बख्तरबंद वाहन लॉन्च किया है। यह वाहन सैन्य बलों और अर्द्धसैनिक बलों की जरूरतों को पूरा करेगा। इसकी खासियत यह है कि यह आतंकवादियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस से भी जवानों को सुरक्षित रखेगा।

कंपनी के मुताबिक, इसे जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में इस्तेमाल किया जाएगा। इस बख्तरबंद की लॉन्चिंग के बारे में बताते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में इसे ‘मीन मशीन’ यानी बहुत ताकतवर वाहन बताया।

माइन रोधी होने के चलते घात लगाकर बिछाए गए लैंड माइंस से भी यह वाहन सुरक्षित रहता है। जिससे सैन्य बलों को कम से कम नुकसान होगा। इस वाहन को महिंद्रा डिफेंस के द्वारा ही डिजाइन और तैयार किया गया है। इस बख्तरबंद को निर्यात भी किया जाएगा।

महिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव एसपी शुक्ला ने बताया कि इसे जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में लगाया जाएगा। भारी भरकम ट्रक जैसा दिखने वाले इस बख्तरबंद वाहन में कई ऐसी चेक करने वाली भुजाएं भी लगी हैं जो सड़कों के किनारे पड़े विस्फोटक डिवाइस (IEDs) को हटा या उठा सकती हैं। यह वाहन माओवादी या अन्य आतंकियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस विस्फोटकों से सुरक्षा बलों को बचाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related