मैं मुलायम सिंह यादव का ट्रेलर रिलीज़ हुआ।

बॉलीवुडमैं मुलायम सिंह यादव का ट्रेलर रिलीज़ हुआ।

Date:


मैं मुलायम सिंह यादव का ट्रेलर रिलीज़ हुआ।

शीर्षक के अनुसार ही ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, मुलायम सिंह यादव की जीवनी है। एम एस फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस की आगामी फिल्म ‘मैं मुलायम सिंह यादव’ में अमिथ सेठी इस महान राजनीतिज्ञ के किरदार में दिखेंगे, जिसने बड़ी बड़ी हस्तियों के बीच संघर्ष करते हुए अपना रास्ता खुद बनाया।

मैं मुलायम सिंह यादव का ट्रेलर रिलीज़ हुआ।

ट्रेलर में जानदार एक्शन एवं शानदार डायलाॅग्स सीक्वेंस हैं। दृश्य न केवल जिज्ञासा पैदा करते हैं, बल्कि जानकारी भी देते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर बंगाली डायरेक्टर, सुवेंदु राज घोष ने किया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, श्री मुलायम सिंह यादव का जीवन बहुत दिलचस्प तरीके से प्रस्तुत किया है। संगीत व बैकग्राउंड स्कोर वास्तविक घटनाओं के अनुरूप है, जिन्हें इसके निर्माता दिखाना चाहते थे। यह सबसे बेहतरीन राजनैतिक बायोपिक बाॅलिवुड मूवी है।

एक किसान के बेटे, एक पहलवान, टीचर और फिर एक प्रतिष्ठित राजनीतिज्ञ के रूप में मुलायम सिंह यादव जी का किरदार अमिथ सेठी ने बहुत दिलचस्प तरीके से निभाया है। अन्य कलाकार भी अपने द्वारा निभाए जाने वाले किरदार की तरह ही दिखते हैं। इस फिल्म में मुख्य किरदार मिमोह चक्रबर्ती, गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, सुप्रिया कर्णिक, सयाजी शिंदे, साना अमीन शेख, प्रेरणा, ज़रीना वहाब और प्रकाश बेलावडी निभा रहे हैं। एम एस फिल्म्स एंड प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्माता मीना सेठी मोंडल द्वारा निर्मित, मैं मुलायम सिंह यादव 2 अक्टूबर, 2020 को रिलीज़ होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related