लखनऊ : Lucknow Business Board – उप्र चुनाव के दौरान केस रखने की छूट 50 हजार रुपए से ज्यादा दी जाए। लखनऊ व्यापार मंडल समेत प्रदेश के ज्यादातर व्यापारी संगठनों ने इसकी मांग तेज कर दी है। दलील है कि अभी सहालग का सीजन चल रहा है। छोटे कस्बो के कारोबारी अभी भी बड़े स्तर पर ऑन लाइन बैकिंग का काम नहीं करते है। वह होल सेल कारोबारियों से अपना माल खरीदने आते हैं तो उनके पास कैश ज्यादा होता है। लेकिन उनको पुलिस प्रशासन की तरफ से परेशान किया जा रहा है। यहां की कई बार उनसे वसूली होती है।
Read also: चीन-भारत व्यापार ने 2021 में ऐतिहासिक रिकार्ड बनाया
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि इसको लेकर चुनाव आयोग और लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश को लिखित मांग पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशानुसार 50 हजार रुपए लाने ले जाने की सीमा जो लागू है वह व्यापारियों के लिए व्यवहारिक नहीं है। इस वक्त सहालग का सीजन चल रहा है। लखनऊ एक बहुत बड़ा किराना गल्ला ,रेडीमेड मेटल कपड़ा, चिकन कॉस्मेटिक्स आदि ट्रेड का होल सेल बाजार है। जिलों से व्यापारी माल खरीदने के लिए आते हैं। गांव देहात कस्बों का व्यापारी कई महीनों तक छोटी छोटी रकम जोड़कर एक साथ एक लाख रुपए लेकर बाजार आता है तो पुलिस के द्वारा चेकिंग के नाम पर उगाही की जाती है।
Read also: मुख्यमंत्री की भाषा को लेकर सपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत
गल्ले का पैसा भी घर ले जाते वक्त परेशान किया जा रहा
उन्होंने कहा कि पूरे दिन कारोबार करने के बाद जब शाम को गल्ले का पैसा कारोबारी घर लेकर जाता है तो रास्ते में चेकिंग के नाम पर उसको परेशान किया जाता है। उसकी फोटोग्राफी कराती है जोकि सम्मानित व्यापारी के साथ दुर्व्यवहार जैसा लगता है । पुलिस की चेकिंग में लखनऊ शहर में ऐसी तमाम घटनाएं हुई हैं जोकि उच्चाधिकारियों हस्तक्षेप के बाद छोड़ा गया है। इससे मालूम पड़ता है पुलिस में प्रशिक्षण की कमी है। हमने चुनाव आयोग से मांग की है व्यापारियों के लिए 50 हजार रुपए लाने ले जाने की सीमा को बढ़ाकर 2 लाख किया जाए। व्यापारिक संगठनों के द्वारा बनाए गए परिचय पत्र बैंक निकासी पर्ची जमा पर्ची पैन कार्ड जीएसटी या अन्य व्यापारिक प्रमाण पत्र दिखाए जाने पर उस व्यापारी को न रोका जाए।

