रसोई Bytes: ओट्स से बनाएं डोसा, स्वाद होगा मज़ेदार!!

रसोई Bytesरसोई Bytes: ओट्स से बनाएं डोसा, स्वाद होगा मज़ेदार!!

Date:


रसोई Bytes: ओट्स से बनाएं डोसा, स्वाद होगा मज़ेदार!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Oats Dosa Recipe – ओट्स मज़ेदार तरीके से वज़न घटाने का आसान तरीका है, ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। लेकिन अगर आप रोज ओट्स को उसी पुराने अंदाज़ से बनाकर और खाकर बोर हो गए है तो इस बार ट्री करे ओट्स का डोसा। ये सेहत के लिए भी अच्छा है और साथ ही आपको कुछ नया खाने को मिल जाएगा। तो चलिए जानते है। 

Read also: रसोई Bytes: इस आसान तरीके से बनाएं चिली पनीर (Chilli Paneer Recipe), सब पूछेंगे रेसिपी

ओट्स का डोसा की सामग्री – एक कप रोल्ड ओट्स, एक चम्मच सूजी, आधा चम्मच चावल या गेंहू का आटा, आधा चम्मच मेथी, चुटकीभर हींग, नमक स्वादानुसार, 4 – 5 करी पत्ता, अदरक का टुक़ड़ा, हरी मिर्च, धनिया की पत्ती, एक चम्मच दही, एक चम्मच तेल। 

Read also: रसोई Bytes: मूंगफली से बनाएं लाज़वाब चटपटी चाट (Peanut Chaat Recipe), सर्दियों में हेल्दी स्नैक का लीजिए मज़ा

ओट्स का डोसा (Oats Dosa Recipe)

पहले ओट्स को हल्का सुनहरा ड्राई रूप से बिना तेल के फ्राई कर लें, अब इसमें मेथी के कुछ दानें  मिलाकर रख लें। फिर पाउडर को बाउल में निकालकर, सूजी और चावल या गेंहू का आटा मिला लें। अब मिश्रण में एक चम्मच दही मिलाएं और नमक और काली मिर्च डालें, साथ में हींग, करी पत्ता, घिसा हुआ अदरक डालकर अच्छे से फेंट लें। अब 15  – 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 15  – 20 मिनट बाद बारीक कटी हरी धनिया और हरी मिर्च और करी पत्ता भी डालें। 

अब पैन पर तेल गर्म कर ओट्स के मिश्रण को फैलाएं (ध्यान दे की मिश्रण की अच्छी खासी मात्रा डालकर आप गोल आकार दें) । इसे अच्छे से बनाएं फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related