Hindenburg’s report के बाद ब्लाॅक के जैक डोर्सी की नेटवर्थ में 42 अरब की गिरावट

इंटरनेशनलHindenburg's report के बाद ब्लाॅक के जैक डोर्सी की नेटवर्थ में 42...

Date:

नई दिल्ली। भुगतान कंपनी ब्लॉक के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की नेटवर्थ में हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट के बाद बड़ी गिरावट आई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भुगतान कंपनी ने अपने संचालन में धोखाधड़ी को नजरअंदाज किया है।

42 अरब आठ करोड़ की गिरावट एक दिन में

डोर्सी की संपत्ति में गुरुवार को 526.4 मिलियन डॉलर करीब 42 अरब आठ करोड़ रुपये की गिरावट आई है। यह गिरावट मई के बाद उनकी नेटवर्थ में आई एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार गिरावट के बाद अब उनकी संपत्ति 4.4 अरब डॉलर रह गई है।

हिंडनबर्ग का दावा, कंपनी ने ग्राहकों की संख्या बढ़ायी

हिंडनबर्ग ने आज गुरुवार को एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ब्लॉक ने ग्राहकों की संख्या को बढ़ाकर दिखाया है। कंपनी के स्टॉक्स में मौलिक आधार पर विशुद्ध रूप से 65 प्रतिशत से 75 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। कंपनी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह शॉर्ट-सेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है।

ब्लाॅक के शेयरों में 22 प्रतिशत की गिरावट

गुरुवार को भुगतान कंपनी ब्लॉक के शेयर 22 प्रतिशत तक टूटे। ऐसा हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद हुआ। वे आखिरकार 15 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। जैक डोर्सी ट्विटर के सहसंस्थापक हैं। फिलहाल उनकी अधिकांश व्यक्तिगत संपत्ति ब्लॉक से जुड़ी हुई है। ब्लूमबर्ग इंडेक्स का अनुमान है कि फर्म में उनकी हिस्सेदारी 3 बिलियन डॉलर है। अब एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर में उनकी करीब 388 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...