29 से संसद की ओर कूच करेंगे किसान

फीचर्ड29 से संसद की ओर कूच करेंगे किसान

Date:


29 से संसद की ओर कूच करेंगे किसान

  • दिल्ली बाॅर्डर पर 26 नवंबर को होंगी किसानों की बड़ी सभाएं

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों का आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 26 नवंबर को दिल्ली बार्डर पर बड़ी सभाएं आयोजित की जायेंगी। 29 नवंबर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के साथ ही हर दिन 500 ट्रैक्टर संसद तक मार्च करेंगे।

Read also: किसानों को भी दिवाली का तोहफा देती केंद्र सरकार तो अच्छा होता

मंगलवार को सिंघु बार्डर पर हुई बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा ने आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। बैठक में कुछ किसान नेताओं ने आंदोलन को आक्रामक करने पर जोर दिया तो वरिष्ठ नेता आंदोलन को शांतिपूर्ण और अनुशासन के साथ चलाने की बात कहते दिखे।

बैठक में 26 नवंबर को किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान से दिल्ली के सभी मोर्चों पर भारी भीड़ जुटा कर बड़ी सभाएं करने पर सहमति बनी। संयुक्त किसान मोर्चा ने दिल्ली में 29 जून से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने के बाद से सत्र के अंत तक प्रतिदिन 500 चुने हुए किसानों का ट्रैक्टर-ट्राॅलियों में सवार होकर संसद तक जाने का ऐलान किया है।

Read also: अखिलेश बोले, किसानों को कुचल रही है तीन इंजन की सरकार

किसान मोर्चा ने दिल्ली की सीमाओं पर लामबंद राज्यों को छोड़कर 26 नवंबर को भारत के सभी राज्यों की राजधानियों में किसानों, श्रमिकों, कर्मचारियों, खेतिहर मजदूरों, महिलाओं, युवाओं और छात्रों से संयुक्त राज्यव्यापी कार्रवाई का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा का मानना है कि इससे केंद्र सरकार पर दबाव बढ़ेगर वह किसानों की मांगों को मानने पर मजबूर होगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related