सोने का आकर्षण अलग ही होता है| सोने के शौक़ीन लोग तरह तरह से इसका प्रदर्शन भी करते हैं| अक्सर सुनने को मिलता है सोने की गाड़ी, सोने का पर्स, सोने के जूते और न जाने क्या क्या | लेकिन यहाँ हम बात करेंगे एक ऐसे होटल की जहाँ सोना ही सोना है| हर तरफ, हर चीज़ कोन की| ये होटल वियतनाम के हनोई शहर में खुला है।

डोल्से हनोई गोल्डन लेक होटल की शरुआत इसी महीने 2 जुलाई को हुई है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर होटल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। होटल में बाथटब ले लेकर बाथरूम तक आपको सोने की चमक नजर आएगी। कप, प्लेट, लॉबी, दीवारें, सब पर सोना नज़र आएगा । स्वीमिंग पूल के बाहर लगी ईटों पर भी सोने की परत दिखाई देगी ।
25 मंजिला इस होटल में करीब 400 कमरे हैं। इस होटल का निर्माण 2009 में शुरू हुआ था। मगर हैरानी की बात यह है कि इसकी भव्यता को देखते हुए यहाँ रेट काफी कम हैं|

इस होटल में कमरे के किराये की शुरुआती कीमत करीब 18 से 20,000 रुपये है। और एक रात के लिए अधिकतम किराया करीब पांच लाख रुपये तक है। इस होटल को बनाने में 200 मिलियन डॉलर का खर्च आया।

