Kanpur Update : विकास दुबे का वीडियो और ऑडियो वायरल, दो भाजपा विधायकों के लिए नाम

उत्तर प्रदेशKanpur Update : विकास दुबे का वीडियो और ऑडियो वायरल, दो भाजपा...

Date:


Kanpur Update : विकास दुबे का वीडियो और ऑडियो वायरल, दो भाजपा विधायकों के लिए नाम

विकास दुबे की सूचना देने वाले को मिलेगा अब ढाई लाख का इनाम

चौबेपुर के बिकरु गांव में सीओ समेत आठ लोगों की हत्या कर दी गई थी. इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाला विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में तीन दिन बीतने के बाद भी नहीं आ पाया है. जबकि 40 थानों की पुलिस उसे तलाश रही है. नेपाल बॉर्डर तक घेराबंदी की गई है. यहां तक की आईबी के अफसरों को भी लगाया गया है. इस बीच,मोस्टवांटेड विकास दुबे का वीडियो और ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने दो विधायकों के नाम लिए हैं. हालांकि ये वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है लेकिन ऑडियो को लेकर संदेह बना है. टीवी चैनलों पर वीडियो और ऑडियो प्रसारित होने के बाद दोनों विधायकों ने भी अपना पक्ष रखा है. एक विधायक ने विकास से कभी कोई संबंध न होने और न कभी मिलने की बात कही है, वहीं दूसरे विधायक ने ऐसे वीडियो की जांच कराने और मामला ऊपर तक रखने का बयान दिया है.उधर पुलिस ने विकास की सूचना देने वाले को ईनाम की राशि 1 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख कर दी है.

अभिजीत सांगा और विधायक भगवती का नाम
सोमवार की सुबह विकास दुबे का एक वीडियो और ऑडियो वायरल हुआ. वीडियो ऑर ऑडियो में विकास दुबे ने दो राजनेताओं के नाम कबूले हैं. वीडियो में विकास ने तत्कालीन कांग्रेस नेता और मौजूदा समय में भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा और बिल्हौर विधानसभा से भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर का नाम लिया है. भाजपा नेताओं के नाम सामने आने पर सियासी हलचल भी तेज हो गई है, दोनों नेताओं ने संबंधित टीवी चैनल पर आकर अपना पक्ष रखते हुए विकास दुबे से संबंधों से इनकार किया है.

मैं कभी मिला नहीं विकास से
बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा का कहना है कि मेरा न तो कभी उससे संबंध रहा है और न ही मैं उससे कभी मिला हूं.ये अपराधी है और सत्ता का संरक्षण लेने के लिए इस तरह से नाम लेता रहा है, वह ऐसे ही झूठ बोलता है. हमारा कभी कोई संबंध नहीं रहा है.

फांसी की सजा भी मंजूर
बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भगवती प्रसाद सागर ने कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो वर्ष 2017 का है और उस वर्ष चुनाव में विकास दुबे ने खुलकर बसपा प्रत्याशी का साथ दिया था. बसपा प्रत्याशी के साथ विकास दुबे और एक फिल्मी हीरोइन ने मंधना से बिल्हौर तक रथ भी निकाला था. इसकी वीडियोग्राफी भी उस समय चुनाव आयोग के आदेश पर हुई थी, जो जिला प्रशासन के पास होगी अधिकारी उसे देख सकते हैं. इससे पहले 2012 में वह चुनाव लड़े ही नहीं थे.विकास इतना शातिर है कि वह कभी भी किसी का भी नाम लेकर उसे फंसाने का प्रयास कर सकता है. कोई अधिकारी यह कह दे कि मैंने कभी उसकी सिफारिश की है तो मुझे फांसी की सजा भी मंजूर है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related