सैमसन-तेवतिया ने फेरा KL राहुल – मयंक की मेहनत पर पानी

स्पोर्ट्ससैमसन-तेवतिया ने फेरा KL राहुल – मयंक की मेहनत पर पानी

Date:


सैमसन-तेवतिया ने फेरा KL राहुल – मयंक की मेहनत पर पानी

आईपीएल का सबसे बड़ा रन चेज़, राजस्थान ने पंजाब को हराया

शारजाह: संजू सैमसन और राहुल तेवतिया की धमाकेदार पारी दम पर राजस्थान ने पंजाब को 4 विकेट से हरा दिया. सैमसन ने 85 रन की पारी खेली और तेवतिया ने 31 गेंद पर 53 रन बनाकर राजस्थान के लिए लक्ष्य आसान कर दिया. तेवतिया ने शेल्डन कॉटरेल के एक ओवर में 5 छक्के जमाकर राजस्थान के लिए लक्ष्य आसान कर दिया. तेवतिया ने भी अर्धशतकीय पारी खेली. इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में दो विकेट पर 223 रन बनाये. किंग्स इलेवन की तरफ से मयंक अग्रवाल ने 106 और कप्तान केएल राहुल ने 69 रन बनाये. एक तरफ जहां मैच में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने शारजाह के मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात की तो वहीं दूसरी ओर राजस्थान के बल्लेबाजों ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए तेजी से रन बनाए.

स्टीव स्मिथ 27 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हुए, सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए तेजी से 61 रनों की साजेदारी की और राजस्थान की पारी को संभाला. मैच के आखिरी ओवरों में राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) ने विस्फोटक बल्लेबाजी कर राजस्थान के लिए जीत आसान कर दी. Rahul Tewatia ने 19वें ओवर में 5 छक्के जमाए जिसने मैच का पासा पूरी तरह से राजस्थान की ओर मोड़ दिया. मैच मे संजू को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

तेवतिया ने अपनी 53 रनों की पारी में शुरूआती 19 गेंद पर केवल 8 रन बनाए थे लेकिन आखिर के 11 गेंद पर 45 रन ठोकर मैच में कमाल कर दिया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...