डिंपल यादव और उनकी बेटी हुईं कोरोना पाॅजिटिव

उत्तर प्रदेशडिंपल यादव और उनकी बेटी हुईं कोरोना पाॅजिटिव

Date:


डिंपल यादव और उनकी बेटी हुईं कोरोना पाॅजिटिव

  • डिंपल यादव ने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से की कोरोना जांच कराने की अपील

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिंपल यादव और उनकी पुत्री कोरोना संक्रमित हो गई हैं। दोनों इस वक्त घर में ही आइसोलेशन में हैं। डिंपलयादव ने ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा कि उनका कोरोना टेस्ट पाॅजिटिव आया है। उन्होंने बताया कि वह पूरी तरह से वैक्सीनेटिड हैं और उनमें कोई भी लक्षण अभी दिखाई नहीं दे रहे हैं। मगर सुरक्षा की दृष्टि से उन्होंने खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने हाल-फिलहाल में खुद से मिलने आने वाले लोगों से अपना टेस्ट जल्द कराने की अपील की है।

Read also: अखिलेश यादव का पलटवार, यूपी के लिए अनुपयोगी है योगी सरकार

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 21 नए मामले सामने आए हैं। पिछले पांच दिनों की बात करें तो 128 लोगों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गयी है। प्रदेश में इस समय कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 216 हो गए हैं।

बुधवार को टीम 9 की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के संक्रामक वैरियंट ओमिक्रोन को लेकर केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने ओमीक्रोन की रोकथाम के लिए तत्काल जरूरी कदम उठाए जाने पर जोर दिया। यूपी में कोरोना पाॅजिटिव पाये गये मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जा रही है। वहीं जिस जिले में कोरोना के 500 केस हो जाएंगे वहां पर पूर्ण लाॅक डाउन लगा दिया जाएगा।

Read also: खौफ: कोरोना टीकाकरण टीम को देख कर सरयू नदी में कूदे ग्रामीण

राहत की बात यह है कि यूपी में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र आबादी में से 83.55 प्रतिशत को पहली डोज और 44.5 प्रतिशत को दोनों डोज लग चुकी हैं। कोरोना वैक्सीननेशन करा चुके हैं लोगों को फिर से संक्रमित होने या संक्रमण के खतरनाक स्तर तक पहुंचने की संभावना कम मानी जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आखिर अखिलेश यादव 2027 का विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ेंगे?

अखिलेश यादव ने काशी में संकेत दिया कि वे...

व्हाइट हाउस के पास युवक हथियारों के साथ गिरफ्तार, दावा- ट्रम्प को मारने आया था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या के बारे में...