NCR के स्कूलों में फूटा कोरोना बम, पांच छात्र हुए संक्रमित, फिर Online चलेंगी कक्षाएं

न्यूज़NCR के स्कूलों में फूटा कोरोना बम, पांच छात्र हुए संक्रमित, फिर...

Date:

गाजियाबाद। कोरोना की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है। गाजियाबाद के दो निजी स्कूलों में 5 छात्र कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। वहीं स्कूलों में जा रहे बच्चों के अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है। हालांकि स्कूलों में बच्चे संक्रमित पाए गए हैं इन स्कूलों को अगले तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। स्कूलों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है।

वहीं बच्चों को वैक्सीनेशन का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 10 अप्रैल को पांच नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। इंदिरापुरम का एक पब्लिक स्कूल 4 अप्रैल को खुला है। स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र कोरोना संक्रमित हो गए। संक्रमितों में एक तीसरी कक्षा का छात्र और दूसरा नौवीं का छात्र है।

Read also: सुप्रीम कोर्ट ने कोविड अनुग्रह राशि के लिए दावा दायर करने की समयसीमा तय की : केंद्र

वहीं दूसरी ओर वैशाली स्थित एक अन्य पब्लिक स्कूल के तीन छात्र भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस स्कूल को सोमवार व मंगलवार के लिए बंद कर दिया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इन दोनों दिन बच्चों की आनलाइन कक्षाएं चलाई जाएंगी। उधर दूसरी तरफ 2 स्कूलों में 5 बच्चे संक्रमित पाए जाने के बाद स्कूलों में पढ़ने वाले तमाम बच्चों के अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें बढ़ गई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...