UP News: मीट माफिया हाजी याकूब परिवार सहित भूमिगत, पुलिस डाल रही दबिश

न्यूज़UP News: मीट माफिया हाजी याकूब परिवार सहित भूमिगत, पुलिस डाल रही...

Date:

मेरठ। उप्र का सबसे बड़ा मीट माफिया पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी इन दिनों पुलिस से बचता फिर रहा है। जो पुलिस कभी मीट माफिया के आगे पीछे नतमस्तक रहती थी। वहीं खाकी आज मीट माफिया हाजी याकूब कुरैशी की तलाश में ताबड़तोड़ ​दबिश दे रही है। हाजी याकूब कुरैशी इस समय परिवार सहित फरार है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है।

Read also: Lineman से बोला JE- एक रात के लिए अपनी पत्नी भेज दो, ट्रांसफर करवा देंगे! आहत होकर लगा ली आग, मौत

याकूब कुरैशी के दोनों बेटे और पत्नी भी उसके साथ बताए जा रहे हैं। पहले मीट माफिया याकूब कुरैशी की लोकेशन दिल्ली मिली थी। पुलिस के अनुसार याकूब कुरैशी की लोकेशन अब राजस्थान मिली है। याकूब कुरैशी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। याकूब कुरैशी की पत्नी और एक बेटे की लोकेशन अभी पुलिस को नहीं मिली है। वहीं याकूब की करोड़ो की संपत्ति पर भी अब पुलिस प्रशासन की नजरें टेढी हो गई हैं।

याकूब कुरैशी के पोदीवाडा और सराय बहलीम स्थित उसके बेशकीमती मकानों पर भी पुलिस दबिश दे रही है। बता दें कि थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव अल्लीपुर स्थित अल फहीम मीटेक्स पर छापे के दौरान पांच करोड का मीट पकड़ा था। यह मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग के लिए अवैध तरीके से रखा था। इस मामले में पूर्व मंत्री याकूब उसकी पत्नी शमजिदा और बेटे इमरान,फिरोज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया ​था। उसके बाद से ही याकूब परिजनों सहित फरार है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...