cyber हैकर्स के निशाने पर मुख्यमंत्री योगी और भाजपा सरकार, Government हैंडल hacked

न्यूज़cyber हैकर्स के निशाने पर मुख्यमंत्री योगी और भाजपा सरकार, Government हैंडल...

Date:

लखनऊ। साइबर हैकर्स के निशाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की भाजपा सरकार है। साइबर हैकर्स एक के बाद एक वारदात ​को अंजाम दे रहे हैंं और प्रदेश पुसि की साइबर अपराध शाखा के अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आफिस के ट्विटर हैंडल हैक करने के के दो दिन बाद हैकर्स ने उप्र गवर्नमेंट का ट्विटर हैंडल हैक कर लिया। इससे शासन से लेकर प्रशासन तक खलबली मच गई। 

Read also: भाजपा की संसदीय बोर्ड बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय का ट्विटर हैंडल हैक होने के दो दिन बाद प्रदेश गवर्नमेंट का ट्विटर हैंडल हैक हुआ है। आज सुबह 11 बजे प्रशासन में उस समय खलबली मच गई जबकि उप्र सरकार की आधिकारिक ट्विटर हैंडल को हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकर्स ने जिस ट्विटर हैंडल को हैक किया वह @UPGovt है। इसके बाद हैकर्स ने  यूपी सरकार ट्वीटर हैंडल की बॉयो और डीजी भी बदल दिए। इसके साथ ही हैकर्स ने हजारों ट्वीट कर दिए।

हालांकि बाद में साइबर टीम ने अकाउंट को रिकवर कर लिया। साइबर टीम ने उस मैसेज को भी खत्म कर दिया जो हैकर्स की ओर से किए गए थे। इस मामले में पुलिस एफआइआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी हैकर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related