Corona Alert: दिल्ली में एक मौत, पीएम कर रहे हैं हाई लेवल मीटिंग, क्या होगा आगे?

नेशनलCorona Alert: दिल्ली में एक मौत, पीएम कर रहे हैं हाई लेवल...

Date:

वैश्विक महामारी कोरोना ने इन दिनों चीन में हाहाकार मचा रखा है, पूरी दुनिया की तरह भारत में भी इस मामले को लेकर सतर्कता बरतने का एलान कर दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी आज कोरोना को लेकर समीक्षा मीटिंग कर रहे हैं जिसमें आने वाले दिनों के लिए कोरोना को लेकर कुछ निर्देश जारी किये जा सकते हैं. इस बीच दिल्ली में कोरोना से हुई एक मौत ने चिंता बढ़ा दी है. बता दें कि पिछले दो तीन महीनों में ऑमिक्रॉन के नए सब वेरिएंट बीएफ.7 के चार नए मामले सामने आये जिसमें दो गुजरात और दो ओडिसा से आये हैं. वहीँ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि यहाँ बीएफ.7 का कोई मरीज़ नहीं है.

काबू में कोरोना के मामले

वैसे तो देश में कोरोना को लेकर हालात पूरी तरह काबू में हैं और नए मामलों की संख्या लगातार नीचे जा रही है, हालांकि आज ज़रूर कोरोना के दैनिक मामलों में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार आज देश में कोरोन संक्रमण के 185 नए मामले सामने आए हैं जबकि दिल्ली में की मौत की खबर है। इससे पहले बुधवार को भी कोरोना से एक की जान गई थी।

घाट रही है एक्टिव केसों की संख्या

पिछले 24 घंटों में 190 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से छुटकारा पाने में कामयाब रहे। देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 3,402 रह गई है। वहीँ देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,46,76, 515 हो गई है। वहीँ ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या बढ़कर कुल 4,41,42, 432 पहुंच गई है। देश में कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या अब तक कुल 5, 30, 681 हो गयी है।

मास्क लगाना हो सकता है अनिवार्य

वहीँ आज प्रधानमंत्री के साथ हो रही बैठक के बाद अंदाज़ा लगाया जा रहा कि मास्क को शायद अनिवार्य कर दिया जाय और पांच से ज़्यादा लोगों के जमावड़े पर पाबन्दी लगाईं जाय. वहीँ इस समीक्षा मीटिंग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाते हुए मोदी सरकार की क्रोनोलॉजी को समझाया है और कहा है कि दरअसल यह सब भारत जोड़ो यात्रा को रोकने की कोशिश है. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राहुल गाँधी को देशहित में भारत जोड़ो यात्रा को स्थगित करने का अनुरोध किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बीजेपी छोड़ने के बाद अन्नामलाई का बड़ा ऐलान, बनाएंगे नई राजनीतिक पार्टी

तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...