दिल्ली में कोरोना से एक की मौत, CM केजरीवाल ले सकते हैं बड़ा निर्णय

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक्शन प्लान में जुट गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज यानी बृहस्पतिवार को आपात बैठक बुलाई है।

दिल्ली सरकार की स्थिति पर पूरी तरह से नजर है और बैठक में विस्तृत चर्चा होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

कोरोना के पांच नए मामले

बुधवार को कोरोना के पांच नए मामले सामने आए, छले 24 घंटे में एक मरीज की मौत हो गई और आठ मरीज स्वस्थ हुए।

मौजूदा समय में दिल्ली में कोरोना के 27 सक्रिय मरीज हैं। 19 मरीज होम आइसोलेशन में और तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। जिनमें से एक मरीज आक्सीजन सपोर्ट पर है। कंटेनमेंट जोन की संख्या तीन है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग सुनिश्चित करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार कोविड की स्थिति पर नजर रख रही है। सैंपल लेने की गति बढ़ाई जा रही है।

कोविड-19 के मामलों में अचानक आई तेजी के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया था कि वायरस के उभरते हुए स्वरूप पर नजर रखने के लिए संक्रमित सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग को तैयार किया जाए।

कोविड-19 की सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती अभी भी दुनिया भर में बनी हुई है, जिसके लगभग 35 लाख मामले साप्ताहिक रूप से दर्ज किए गए हैं।

वर्ष 2020 के आरंभ में महामारी शुरू होने के बाद से दिल्ली में कोविड के 20,07,097 मामले आ चुके हैं और 26,519 मौतें हुईं।

खबरों के लिए हमे फॉलो करे !