Bharat Jodo Yatra आज से यूपी में, तीन लोकसभा क्षेत्रों में दो दिन रहेंगे राहुल

उत्तर प्रदेशBharat Jodo Yatra आज से यूपी में, तीन लोकसभा क्षेत्रों में दो...

Date:

नई दिल्ली। आज से यूपी में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो रही है। यात्रा की शुरूआत गाजियाबाद की लोनी विधानसभा से होगी। यह गाजियाबाद लोकसभा का हिस्सा है। आज लोनी में राहुल गांधी सभा को संबोधित करेंगे। दो दिन यूपी की राजनीति के लिहाज से राहुल गांधी के लिए सबसे अहम बागपत व शामली में बीतेंगे।

छह विधानसभा और दो लोकसभा कवर

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा आज मंगलवार को दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से चलेगी। यात्रा दोपहर में गाजियाबाद में दाखिल होगी। यूपी में दो दिन यात्रा में राहुल गांधी तीन लोकसभा व छह विधानसभा को कवर करेंगे। गाजियाबाद के रास्ते यह यात्रा पश्चिम के कुछ जिलों से गुजरेगी। यहां पर पूरे प्रदेश से लोगों को बुलाया गया है। कांग्रेस ने नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अलावा प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के प्रतिनिधियों को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया है। कांग्रेस का प्रयास है कि यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाने के साथ विपक्षी एकता का अवसर इसे बनाया जाए।

जाटलैंड में खोया मुकाम पाने की कोशिश

जाटलैंड के नाम से पहचान रखने वाले दोनों बागपत और शामली जिलों में कांग्रेस काफी लंबे समय से राजनीतिक पकड़ मजबूत नहीं कर पा रही है। बागपत लोकसभा से वर्ष 1996 में चौधरी अजित सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर आखिरी बार जीत दिलाई थी। उसके बाद से वो बागपत में रालोद से चुनाव लड़ते रहे। शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के टिकट पर अंतिम बार 1984 में अख्तर हसन सांसद बने थे। ऐसे में बागपत में 27 साल तो कैराना में 39 साल से कांग्रेस को खोई जमीन तलाश रही है। भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस को जाटलैंड के बड़े किसान संगठन भाकियू का साथ मिलने से उम्मीद जग रही है।

हर प्रातीय अध्यक्ष को मिला टास्क

यात्रा को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष को टास्क मिला है। हर प्रभार वाले जिलों को अधिक से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने को कहा है। संख्या बल से तय होगा कि कौन, कितना जनता के बीच पकड़ बनाता है। हाईकमान मॉनिटरिंग कर रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि हर जिले से भारी संख्या में लोग यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...