रसोई Bytes: यूं तैयार करें चिकन लच्छा पकौड़ा, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद!

रसोई Bytesरसोई Bytes: यूं तैयार करें चिकन लच्छा पकौड़ा, बाजार जैसा मिलेगा स्वाद!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Chicken Pakora Recipe: सर्दियों में कुछ तीखा और चटपटा खाने का मजा ही अलग होता है, खासकर चटपटे पकौड़े दिन बना देते है। अगर आप नॉन वेज पसंद करते है तो चिकन लच्छा पकौड़ा ट्राई करें। ये गर्मागर्म चिकन लच्छा पकौड़े स्वाद को दुगना कर देंगे और आपका दिल खुश हो जाएगा।

चिकन लच्छा पकौड़ा सामग्री

चिकन 300 ग्राम, बेसन 4 चम्मच, मैदा 2 चम्मच, कॉर्न फ्लोर 2 चम्मच, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, नमक स्वादानुसार, गरम मसाला आधा चम्मच, आलू 3, अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 चम्मच, काली मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच और नींबू का रस 1 चम्मच।

चिकन लच्छा पकौड़ा रेसिपी (Chicken Pakora Recipe)

पहले चिकन को साफ करें और पतले-पतले पीस में काट लें, फिर बाउल में बेसन, मैदा, कॉर्न फ्लोर, लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर मिला लें। अब आलू छीलकर कद्दूकस कर मैदा, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, लहसुन पाउडर, नमक डालकर मिलाएं।

इसके बाद, कढ़ाही में तेल डालकर गर्म कर , आलू के मिश्रण का एक बड़ा चम्मच रखें और ऊपर चिकन का एक पीस रख दें। फिर एक और बड़े चम्मच आलू के मिश्रण से चिकन को ढक दें और फ्राई कर लें। लीजिए तैयार है चिकन लच्छा पकौड़े। (Image/Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related