UP leg of BJY: भारत जोड़ो यात्रा कल यूपी में, अखिलेश-माया का मिला आशीर्वाद

उत्तर प्रदेशUP leg of BJY: भारत जोड़ो यात्रा कल यूपी में, अखिलेश-माया का...

Date:

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का कल से दूसरा चरण दिल्ली से शुरू हो रहा है, राहुल के नेतृत्व में कल सुबह यह यात्रा शुरू होगी और दोपहर बाद उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। यूपी में यह यात्रा करीब 130 किमी की होगी जो गाजियाबाद, बागपत और शामली के 11 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश के कांग्रेसियों में काफी जोश है, लोगों का गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर पर पहुंचना जारी है जहाँ पर राहुल गाँधी भारत यात्रियों के साथ उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेंगे। यात्रा को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी काफी चौकन्ना है. इसके साथ ही बता दें कि इस यात्रा को लेकर अखिलेश यादव और मायावती ने शुभकामनाएं भी दी हैं.

लगाए गए दो लाख वर्ग फीट के जर्मन हेंगर टेंट

सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की टीम काफी दिनों से काम कर रही है. बागपत में मवींकला गांव के पास करीब दो लाख वर्ग फीट में जर्मन हैंगर टेंट लगाया गया है जहां पहले दिन कार्यकर्ता नाइट स्टे करेंगे। ये जर्मन हैंगर टेंट वाटर प्रूफ के साथ फायर प्रूफ भी हैं, कड़ाके की सर्दियों को देखते हुए ओढ़ने और बिछाने के पुख्ता इंतज़ाम हैं. इस तरह के तीन हैंगर टेंट लगाए गए हैं.

बागपत बॉर्डर पर रात्रि विराम

भारत जोड़ो यात्रा के 3 जनवरी को यूपी पहुंचने की जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि देशवासियों के असल मुद्दों की बुलंद आवाज और एकजुटता व प्रगति का संकल्प लिए 3500 किमी की लंबी भारत जोड़ो यात्रा 3 जनवरी को उत्तर प्रदेश की धरती पर कदम रखेगी। लोनी में राहुल गांधी की एक जनसभा होगी जिसके बाद यात्रा दोपहर बाद 2 बजे पावी सादकपुर में ब्रेक लेगी और फिर यात्रा बागपत रवाना हो जाएगी जाएगी जहाँ द हरि कैसल रिजॉर्ट पर पहुंचकर यात्रा का रात्रि विराम होगा।

सुबह दिल्ली से शुरू होगा यात्रा का दूसरा पड़ाव

इससे पहले सुबह 10 बजे दिल्ली में कश्मीरी गेट के जमुना बाजार के मरघट हनुमान मंदिर से भारत जोड़ो यात्रा शुरू होगी। यहां से लोहा वाला पुल, शास्त्री पार्क, गांधी नगर, घर्मपुर, सीलमपुर, जाफराबाद, मौजपुर, गोकुलपुरी चौक, दयालपुर पुलिस स्टेशन होते हुए लोनी बॉर्डर पर यात्रा यूपी में प्रवेश कर जाएगी। इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख और बसपा सुप्रीमो मायावती भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस पार्टी के निमंत्रण पर धन्यवाद कहते हुए यात्रा के लिए शुभकामनायें प्रेषित की हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related