Bharat Jodo Yatra: वरुण के कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले राहुल

पॉलिटिक्सBharat Jodo Yatra: वरुण के कांग्रेस में शामिल होने पर क्या बोले...

Date:

क्या राहुल गाँधी के भाई वरुण गाँधी कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं, दरअसल आज राहुल की प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस नेता से इस बारे में सवाल किया गया. राहुल ने हालाँकि इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया और उसे पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ मोड़ दिया और कहा कि इसके बारे में वही बता सकते हैं, वहीँ भारत जोड़ो यात्रा में वरुण के शामिल होने पर राहुल ने कहा कि वैसे तो यात्रा में सबका स्वागत है लेकिन उन्हें नहीं लगता कि वो यात्रा में शामिल होंगे क्योंकि ऐसा करने पर उन्हें परेशानी हो सकती है.

मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा

राहुल आज दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. राहुल गाँधी ने इस मौके पर आज एक बड़ा दावा भी किया, उन्होंने मध्य प्रदेश के बारे में दावा करते हुए कहा कि वो आज लिखकर दे सकते हैं कि इसबार वहां सौ फ़ीसदी कांग्रेस की सरकार बनेगी, भाजपा का इस बार वहां पर सफाया होने जा रहा है. राहुल गाँधी हालाँकि इस तरह के दावे नहीं करते हैं लेकिन आज अगर वो ऐसा दावा कर रहे है तो उसके पीछे कोई वजह ज़रूर होगी।

MP में भारत जोड़ो यात्रा को मिला था अपार समर्थन

वैसे राहुल गाँधी का मानना है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने जो देखा उसके हिसाब से भाजपा के खिलाफ लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है, एक अंडर करेंट सा बह रहा है, मध्य प्रदेश में आजके उनके दावे के पीछे शायद यही वजह हो सकती है. दरअसल मध्य प्रदेश से जब भारत जोड़ो यात्रा गुज़र रही थी तो वहां पर उसे अपार जनसमर्थन मिला था. वैसे पिछले चुनाव में मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को ही बहुमत मिला था और कमलनाथ के नेतृत्व में सरकार बनी थी लेकिन बाद में ज्योतिरादत्य सिंधिया की बगावत की वजह से कांग्रेस की सरकार गिर गयी थी और शिवराज चौहान एकबार फिर मुख्यमंत्री बन गए थे.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...