वृंदावन की विधवाओं, मुंबई के डब्बावालों और टॉलीवुड के स्पॉट ब्वॉयज की मदद को आगे आए शेफ विकास खन्ना

इंटरनेशनलवृंदावन की विधवाओं, मुंबई के डब्बावालों और टॉलीवुड के स्पॉट ब्वॉयज की...

Date:


वृंदावन की विधवाओं, मुंबई के डब्बावालों और टॉलीवुड के स्पॉट ब्वॉयज की मदद को आगे आए शेफ विकास खन्ना

न्यूयॉर्क। कोरोना के चलते कठिनाइयों का सामना कर रहे लोगों की मदद के लिए सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना ने मदद का हाथ बढ़ाया है. खन्ना इस हफ्ते मुंबई में हजारों डब्बावालों और वृंदावन में विधवाओं के लिए बड़े पैमाने पर भोजन और आवश्यक वस्तुओं की अपूॢत के लिए एक आभियान चलाने जा रहे हैं. 48 साल के विश्व-प्रसिद्ध शेफ, लेखक और फिल्म-निर्माता अपने अभियान ‘उत्सवÓ के जरिए जरूरतमंदों को 14 लाख खाने के पैकेट बांटेंगे. इसमें मुंबई के पांच हजार से अधिक डब्बावालों और स्पॉट बॉय (जैसे टेलीविजन सपोर्ट स्टाफ) के परिवारों को सूखा राशन, जूस और सफाई की आवश्यक वस्तुओं की आपूॢत की जाएगी. खन्ना का कहना है कि उनकी इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि महामारी के इस दौर में जरूरतमंदों को पर्याप्त राशन, सब्जियां और आवश्यक सामान मिल सके. वृंदावन में विधवाओं के लिए 5 लाख खाने के पैकेट, आवश्यक मेडिकल सप्लीमेंट और हर्बल पेय पदार्थ का भी वितरण किया जाएगा. 23 जून को अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर सुलभ इंटरनेशनल के साथ मिलकर वृंदावन की विधवाओं के लिए भोजन बांटने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस पहल के तहत, वृंदावन में सात आश्रमों में भोजन और अन्य आवश्यक सामान वितरित किए जाएंगे. साथ ही वाराणसी में नाव और कारीगरों के परिवारों को भी जरूरी सामान वितरित किया जाएगा.

मैनहट्टïन में भी चला रहे कार्यक्रम
विकास खन्ना मैनहट्टन में अपने घर से बड़े पैमाने पर खाद्य वितरण कार्यक्रम को चला रहे हैं. लगभग 80 दिनों के दौरान, खन्ना ने अनाथालयों, वृद्धाश्रमों, विधवा आश्रमों के साथ-साथ प्रवासी श्रमिकों के लिए और 125 भारतीय शहरों में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की मदद से 1.4 करोड़ भोजन के पैकेट वितरित किए हैं. खन्ना की इस पहल के साथ लगभग 47 अग्रणी ब्रांडों ने भी भागीदारी की है, जिसके तहत 20 लाख सेनेटरी पैड और 1,28,000 चप्पल भी वितरित किए गए हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related