लंदन। डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग के सबसे बड़े खिलाडिय़ों में शामिल अंडरटेकर ने प्रोफेशनल रेसलिंग से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है. अंडरटेकर ने अपनी डॉक्युमेंट्री के आखिरी एपिसोडमें फैंस को बताया कि उनका रिंग में वापसी का कोई इरादा नहीं है. इसके बाद से ट्विटर पर ”हैशटैगथैैंक्यूटेकर” ट्रेंड करने लगा और फैंस ने अंडरटेकर को शुक्रिया कहा.
स्टाइल्स से आखिरी भिडंत
तीन दशकों तक डेडमैन के नाम से मशहूर अंडरटेकर ने अपने स्टाइल, हटके अंदाज और रिंग के अंदर फाइटिंग से खुद को इस खेल का दिग्गज साबित किया. अंडरटेकर का आखिरी मैच रेसलमानिया 36 में था जो उन्होंने एजे स्टाइल्स के खिलाफ खेला था. टेकर के मुताबिक उन्होंने उस मैच में जीत के साथ करियर को सही और सटीक अंत दिया है.
वापसी का इरादा नहीं
अंडरटेकर ने अपनी डॉक्यूमेंट्री में कहा कि वह मैच मेरे करियर का आखिरी मैच था. अगर डब्ल्यूडबल्यू के चेयरमैन विंस कहेंगे तो क्या वह वापस आएंगे, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यह तो केवल समय ही बता पाएगा. अगर कोई आपात स्थिति होती है तो मैं इस बारे में सोच सकता हूं, लेकिन फिलहाल मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं है.
अंडर टेकर का रिकॉर्ड
अंडर टेकर सबसे पहले साल 1990 में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में आए थे. उन्होंने आने के बाद तबके स्टार हल्क होगन को मात दी थी. इसके बाद उनके हाथों से कोई नहीं बचा. रेसलमानिया में उनका 25-2 का शानदार रिकॉर्ड है. दो दशक तक उनका 21-0 का रिकॉर्ड कायम था. वह चार बार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैैंपियन रहे, 6 बार () टैग टीम चैैंपियनशिप जीती. इसके अलावा साल 2007 में रॉयल रंबल भी जीता.

