रोहिंग्याओ के विरोध की सियासत करने वाली भाजपा उस समय मुश्किल में खड़ी दिखाई पड़ी जब केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि दिल्ली के बक्करवाला में रोहिंग्याओ को केंद्र सरकार EWS फ्लैट्स में शिफ्ट करेगी। केंद्रीय मंत्री के इस ट्वीट के बाद भाजपा और भाजपा के बाहर हंगामा मच गया, भाजपा शासित केंद्र सरकार के इस फैसले पर विपक्षी पार्टी AAP ने जहाँ सवाल उठाये वहीँ पीएम मोदी के कट्टर समर्थक भी इस फैसले को लेकर हतप्रभ से दिखे कि सरकार यह क्या कर रही है. मामला बिगड़ता देश गृह मंत्रालय ने फ़ौरन इस मामले में कूड़ा और सफाई देते हुए कहा कि सरकार ऐसी किसी भी योजना को लागू करने नहीं जा रही है.
गृह मंत्रालय ने कहा कि रोहिंग्याओ के बारे में चल रही मीडिया रिपोर्टों के बारे में यह स्पष्ट किया जाता है कि गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली के बक्करवाला में रोहिंग्या अवैध प्रवासियों को EWS फ्लैट में बसाने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है. गृह मंत्रालय ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार ने रोहिंग्याओं को एक नए स्थान पर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा था. गृह मंत्रालय ने GNCTD को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि रोहिंग्या वर्तमान स्थान पर बने रहेंगे क्योंकि MHA पहले ही MEA के जरिए म्यांमार और बांग्लादेश के साथ उनके निर्वासन का मामला उठा चुका है. स्थिति को और स्पष्ट करते हुए गृह मंत्रालय ने आगे लिखा कि अवैध विदेशियों को कानून के अनुसार उनके निर्वासन तक डिटेंशन सेंटर में रखा जाना है. मगर दिल्ली की आप सरकार ने अबतक वर्तमान स्थान को डिटेंशन सेंटर घोषित नहीं किया है.
Read also: पीएम मोदी की कथनी और करनी में अंतर को पूरे देश ने देखा: राहुल गाँधी
वहीँ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के ट्वीट पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी को घेरा है. उन्होंने ट्वीट किया कि भारत के अंदर रोहिंग्या लाने वाले भाजपाई, बसाने वाले भाजपाई और अब अपनी पीठ ठप थपाने वाले भी भाजपाई’. आगे लिखा, अमित शाह -PDP ने रोहिंग्या बसाए, फ़िर BJP ने PDP के साथ सरकार भी बनाई, किरा रिजुजू ने 40000 तो आदेश गुप्ता ने 5 लाख रोहिंग्या बताए, सुप्रीम कोर्ट ने रोहिंग्या डिपोर्ट करने को कहा तो उन्हें डिपोर्ट नहीं किया, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोहिंग्याओ पर BJP का दोगलापन आज पूरे देश के सामने है!

