Meerut Honour Killing: मेरठ में आनर किलिंग, पिता ने बेटी की हत्या कर सर नाले में फेंका,छह दिन बाद खुला राज

मेरठ रीजनMeerut Honour Killing: मेरठ में आनर किलिंग, पिता ने बेटी की हत्या...

Date:

मेरठ। मेरठ में एक बार फिर से झूठी आन के खातिर एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर उसका सर काटकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद इस आनर किलिग की गुत्थी को सुलझाकर हत्यारोपी पिता को हिरासत में लिया है। वहीं हत्यारोपी बाप की निशानदेही पर मृतका युवती के सर की तलाश नाले में पुलिस कर रही है। बता दें  कि गत शुक्रवार को थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के एक कब्रिस्तान के बाहर चादर में लिपटा एक युवती का शव मिला था। शव से सर गायब था और उसका धड़ ही था। पुलिस के लिए सर कटा शव चुनौती बना हुआ था। काफी मशक्कत के बाद आज पुलिस ने इस पूरे हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। बताया जाता है कि मृतका एक युवक से प्रेम करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी। लेकिन ये बात परिजनों को नागावार थी। परिजनों ने बेटी को शाहीना को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मान रही थी। जिसके बाद परिजनों ने शाहीना को ही मौत के घाट उतार दिया। इस तरह से परिजनों ने बेटी के मिस्ड काल से शुरू प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत कर दिया। पुलिस ने बेटी की हत्या के मामले में मृतका के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के सामने हत्यारोपी पिता ने ही बेटी के प्रेम संबंधों के चलते उसकी हत्या की और शव से सर को काटकर नाले में बहा दिया। पुलिस नाले से सर बरामदी करने का प्रयास कर रही है। मृतक युवती का नाम शाहिना और उसके पिता का नाम शाहिद है। 

Read also: Ajit Doval Security Breach: एनएसए अजित डोभाल की सुरक्षा में चूक पर तीन कमांडों सेवा से बर्खास्त, दो वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण

सनसनी बनी युवती की सिरकटी लाश की पहेली पुलिस ने सुलझा ली। क्राइम ब्रांच और थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने मिलकर हत्या का राजफाश किया है। पूरा मामला ऑनर किलिंग का है। जिसमें बेटी के प्रेम संबंध से परेशान पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर उसका सर काटकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। नाले से मृतका शाहिना का सर बरामद करने को खोजबीन जारी है। गत शुक्रवार थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास युवती का सर कटा शव बरामद हुआ था। युवती का सर कटा शव चादर में लपेट कर फेंका था। युवती का सर काटकर हत्यारोपी अपने साथ ले गए थे। पुलिस ने एक हफ्ते के भीतर ही मृतका की पहचान करते हुए उसकी हत्या की गुत्थी भी सुलझा ली है। मृतका समर गार्डन की रहने वाली शाहिना है। बताया जाता है कि शाहिना का प्रेम प्रसंग युवक से चल रहा था। परिवार के लोग बेटी के इस प्रेम प्रसंग के खिलाफ थे। समाज में बदनामी होती देख युवती के परिजन काफी क्षुब्ध थे। इसी के चलते ही परिजनों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद पिता ने शव को कब्रिस्तान के पास फेंक दिया और गर्दन काटकर सिर अपने साथ ले गए। उसको ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित नाले में फेंक दिया। पुलिस ने मृतक युवती शाहिना के पिता शाहिद को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सब कुछ उगल दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...