Jamia University: जामिया मिलिया में होगी मेडिकल की पढ़ाई, केंद्र ने दी मंजूरी, विदेशों में खुलेंगे परिसर

इंटरनेशनलJamia University: जामिया मिलिया में होगी मेडिकल की पढ़ाई, केंद्र ने दी...

Date:

Jamia University: दिल्ली जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) के छात्र अब मेडिकल की पढ़ाई करेंगे। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जामिया के छात्रों के लिए मेडिकल की पढ़ाई की राह खुल गई है। जामिया विश्वविद्यालय कई सालों से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहा था। दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र अब मेडिकल की पढ़ाई भी कर सकेंगे। केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जामिया विश्वविद्यालय कई साल से मेडिकल कॉलेज की मांग कर रहा था। विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के दीक्षांत समारोह का विज्ञान भवन में आज रविवार को आयोजन हुआ। जिसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय ने 2019 और 2020 के उत्तीर्ण छात्रों को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किया। दो सालों में लगभग बारह हजार पांच सौ छात्र उत्तीर्ण हुए। जिनमें लगभग 800 स्वर्ण पदक विजेता और पीएचडी स्कालर शामिल हैं।

कामयाबी और तरक्की का रास्ता खुद चुनें

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रहे। समारोह की अध्यक्षता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की। इस मौके पर देश की दूसरी महिला डॉ. सुदेश धनखड़ मौजूद रहीं। जगदीप धनखड़ ने छात्रों से कहा कि अपनी डिग्रियां हासिल कर ली हैं, लेकिन सीखना जीवन भर का जुनून रहता है। शिक्षा के माध्यम से ज्ञान प्राप्त कर अब आपको इस ज्ञान को सावधानीपूर्वक विकसित करना होगा। उपराष्ट्रपति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि घुमावदार नदी की तरह बनें। अपनी कामयाबी और तरक्की का रास्ता खुद चुनें और अपनी योग्यता के मुताबिक कार्य करें।

प्रधान ने कहा कि जेएमआई जैसे संस्थान बौद्धिक नेतृत्व प्रदान करते हैं। यहां के छात्र अमृत काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पूरी दुनिया भारत और इसकी व्यवस्था की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जेएमआई नई शिक्षा नीति के तहत वैश्विक जरूरतों को पूरा करेगा। इसके बाद विश्वविद्यालय के डॉ. एमए अंसारी सभागार में स्वर्ण पदक वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने टॉपर्स को स्वर्ण पदक बांटे।

मेडिकल कॉलेज के रूप में केंद्र सरकार से मंजूरी

समारोह में जामिया की कुलपति प्रो. नजमा अख्तर ने विश्वविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने घोषणा कि अब जेएमआई को मेडिकल कॉलेज के रूप में केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। जो जामिया का लंबे समय से सपना था। इस घोषणा के बाद जेएमआई संकाय, शिक्षण कर्मचारियों, स्वर्ण पदक विजेताओं और पीएचडी स्कालर सहित दर्शकों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वो पीएम नरेंद्र मोदी के प्रगतिशील नेतृत्व के तहत काम करके खुद को भाग्यशाली महसूस करती हैं। मोदी के नेतृत्व से जेएमआई को नई ऊंचाइयां हासिल करने में सहायता मिली हैं।

विदेशों में खोलेगा जामिया Center

कुलपति ने कहा कि ‘ब्रांड जामिया’ को मजबूत करने की भविष्य की योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने घोषणा की जेएमआई मध्य-पूर्व और अन्य देशों में विदेशी परिसर खोलने की संभावनाएं तलाश रहा है। उन्होंने कहा जामिया एक परिवार है। यहां के पूर्व छात्र वर्तमान छात्रों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। ऐसे में जामिया दुनिया भर में अपने पूर्व छात्रों के साथ अपनी सीमा को मजबूत करने की कोशिश करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...