नई दिल्ली। अनिल बैजल के इस्तीफे के बाद अब विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। विनय सक्सेना पदभार ग्रहण करने के दिन से दिल्ली के उपराज्यपाल होंगे। दिल्ली के उपराज्यपाल से पहले विनय कुमार सक्सेना खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के चैयरमैन थे। उन्होंने 27 अक्तूबर 2015 को अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
Also Read : Himanta Biswa Sarma Statement: मदरसा शब्द देश से विलुप्त होना चाहिए: हिमंत बिस्वा सरमा
बता दे दिल्ली के उपराज्यपाल के पद से अनिल बैजल ने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था। अनिल बैजल का दिल्ली उपराज्यपाल रहते हुए केजरीवाल सरकार से हमेशा ही टकराव रहा। अनिल बैजल पर दिल्ली की सरकार केंद्र सरकार के एजेंट होने का आरोपी लगाती रही। अब देखना है कि दिल्ली ने नए उप राज्यपाल कुमार सक्सेना कैसे केंद्र और दिल्ली की आप सरकार के बीच सामंजस्य बैठा पाते हैं।

