Russia-Ukraine War: रूस को लगा बड़ा झटका, UN से रूसी राजनयिक ने दिया इस्तीफा

इंटरनेशनलRussia-Ukraine War: रूस को लगा बड़ा झटका, UN से रूसी राजनयिक ने...

Date:

इंटरनेशनल डिप्लोमेटिक फ्रंट पर आज रूस को बड़ा झटका झेलना पड़ा है, जिसके कारण वह कमजोर पड़ सकता है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ में रूसी राजनयिक ने जंग के चलते इस्तीफा दे दिया है, जहाँ उन्होंने जंग को सरासर गलत ठहराया है, साथ ही कहा है कि वह इस जंग से शर्मसार है।

वहीं उन्होंने इस बात का इजहार UN में अपने दो सहयोगियों को पत्र लिखकर किया है, इसके साथ ही आगे बोलते हुये उन्होंने कहा है कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि यूक्रेन पर हमला बेवजह और जबरजस्ती किया जा रहा है, वहीं इन सब के लिये राष्ट्रपति पुतिन जिम्मेदार हैं।

आगे उन्होंने लिखते हुये कहा है कि मैं 20 साल से इस पद पर हूँ, जहाँ मैंने इस दौरान कई मिशन में काम किया है, लेकिन मैं यूक्रेन में होने वाले हमले को लेकर बहुत शर्मिंदा हूँ। वहीं इस मामले पर अमेरिका के अखबार वांशिगटन पोस्ट ने लिखते हुये कहा है कि बोरिस अब शायद रूस की ओर न लौटे, क्योंकि वहाँ उनके साथ वही हो सकता है जो पुतिन के विरोधियों के ऊपर किया जाता रहा है। इसके साथ ही बोरिश ने कहा है कि सबको दिख रहा है कि यह सीधे तौर पर हमला है, मैं इसमें सरकार का बचाव नहीं कर सकता हूँ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...