Asia Cup Hockey 2022 : आखरी समय में भारत के हाथ से फिसली जीत, पाकिस्तान ने ड्रा कराया मैच

स्पोर्ट्सAsia Cup Hockey 2022 : आखरी समय में भारत के हाथ से...

Date:

Asia Cup Hockey 2022  : एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में आज भारत को निराशा हाथ लगी. अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ उसे मैच के आखरी लम्हों ड्रा से संतोष करना पड़ा. मैच के 59 वे मिनट में पाकिस्तान के अब्दुल राणा ने गोल करके मैच को 1-1 से बराबरी पर ख़त्म किया। पिछले कई सालों से हॉकी में भारत का पाकिस्तान पर दबदबा बरक़रार है, इस मैच में भी 9वे मिनट में कार्थी सेल्वम की और से पहला गोल आने के बाद सभी चारों क्वार्टर में भारतीय टीम का दबदबा रहा मगर आखरी समय में मिले पेनल्टी कार्नर का पाकिस्तान ने फायदा उठाया और भारत के मुंह से जीत का निवाला छीन लिया।  

Also Read : India tour of South Africa : KLR को कप्तानी, उमरान को मौका, रोहित और कोहली को आराम

पहले क्वार्टर की समाप्ति के बाद भारत 1-0 से आगे था, कार्थी सेल्वम ने नौंवे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए शानदार गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी थी . इस क्वार्टर में पाकिस्तान को भी कई पेनल्टी कॉर्नर मिले मगर भारतीय गोल के रक्षकों को भेद न सके.

दुसरे क्वार्टर में किसी भी टीम की तरफ से कोई गोल नहीं हुआ हालाँकि हमले दोनों टीमों की तरफ जारी रहे, पाकिस्तान को गोल करने के कई मौके मिले मगर भारतीय रक्षापंक्ति चट्टान की तरह सामने नज़र आयी, ऐसा ही कुछ भारत के हमलों के समय में भी नज़र आया.
  
तीसरा क्वार्टर भी गोललेस रहा, हालांकि, भारत के पास इस क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर्स के जरिए मैच का दूसरा गोल करने का मौका था, लेकिन वह इसमें नाकाम रहा. चौथे और आखिरी क्वार्टर के 13वें मिनट तक भारत की बढ़त बरकरार थी लेकिन अगले मिनट में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिल गया जिसपर पाकिस्तान के ड्रैग फ्लिकर अब्दुल राणा ने गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया. भारत ने इस फैसले के खिलाफ रेफरल भी लिया लेकिन नतीजा कोई नहीं निकला. 

Also Read : IPL 2022 : दिल्ली का सपना टूटा, RCB प्ले ऑफ में 

पिछले एशिया कप 2017 में खेला गया था तब भारत ने मलेशिया को हराकर तीसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया था. भारत का अगला मैच मंगलवार को जापान से होगा. एशिया कप में भारत के साथ जापान, पाकिस्तान और मेजबान इंडोनेशिया को पूल-ए में रखा गया है, वहीं पूल बी में मलेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमें हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...