Ghaziabad News :दिल्ली की शराब के लालच में जाना पड़ सकता है जेल, कार भी होगी जब्त

उत्तर प्रदेशGhaziabad News :दिल्ली की शराब के लालच में जाना पड़ सकता है...

Date:

गाजियाबाद। जिले में शराब की दुकानों पर बिक्री काफी कम हो गई है। इसके पीछे कारण राजधानी दिल्ली है। राजधानी दिल्ली में एक बोतल के साथ एक बोतल फ्री मिल रही है। जिसके चलते शराब के शौकीन लोग गाजियाबाद की दुकानों से शराब ना खरीद कर कुछ किलोमीटर आगे जाकर दिल्ली से खरीद रहे हैं। इसके चलते शराब की दुकानों की बिक्री घटकर आधी रह गई है। जिसके कारण जिले के आबकारी विभाग के राजस्व में भी कमी आई है। जबकि किसी भी राज्य के राजस्व इतर करने में शराब बिक्री का बहुत बड़ा योगदान होता है।

AlsoRead : Meerut University : अयोध्या पर किताब खरीदने के सर्कुलर को लेकर राजनीति शुरू

यूपी में भी कहा जाता है कि आबकारी विभाग की कमाई बजट में बहुत बड़ा योगदान करती है। लेकिन अब वहीं शराब के जरिए अर्जित होने वाले राजस्व को गिरते देख आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद के जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों दिल्ली में शराब की बोतलों पर नई योजना चल रही है। जिसके तहत लोगों को शराब कम रेटों पर उपलब्ध हो रही है।

इसलिए गाजियाबाद में रहने वाले भी कुछ लोग दिल्ली से ही शराब खरीद कर ला रहे हैं जो नियमों के विरुद्ध है। ऐसे लोगों के खिलाफ आबकारी विभाग की तरफ से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।यानी अब कोई भी शख्स अगर दिल्ली की शराब लेकर गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करता है तो ना सिर्फ उसकी गाड़ी जप्त की जा रही है। बल्कि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा। इतना ही नहीं जिस दिल्ली की दुकान से वह शराब ला रहा है।उसके खिलाफ भी कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है।

Also Read :  Divisional Crime Review Meeting : मंडलायुक्त और IG ने की मंडलीय अपराध समीक्षा बैठक, अपराध रोकने के सख्त निर्देश

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...