तस्वीरें बोलती हैं: शिवपाल ने क्यों नहीं पहनी लाल टोपी?

उत्तर प्रदेशतस्वीरें बोलती हैं: शिवपाल ने क्यों नहीं पहनी लाल टोपी?

Date:

अमित बिश्‍नोई

तस्वीरों का हमेशा बड़ा महत्त्व रहा है विशेषकर राजनीति में. जो बातें अपनी बयानबाज़ी में नहीं कही जा सकतीं उन्हें एक फोटो के ज़रिये बड़ी आसानी से कहा जा सकता है. सामने वाले को अपना सन्देश पहुँचाने में तस्वीरों का बड़ा इस्तेमाल होता है. शायद यही वजह है एक राजनेता कलमकारों से ज़्यादा प्रेस फोटोग्राफों को पसंद करता है. किसी से नज़दीकी का पैग़ाम देना हो तो बस कंधे पर हाथ रखना काफी है और किसी से तल्खी का एहसास कराना हो तो नज़रअंदाज़ी का भाव बस चेहरे पर लाना होता है, बाकी का काम फोटोग्राफर के ज़रिये कलमकार कर देते हैं. 

आज ऐसी ही एक तस्वीर यूपी विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन सदन से सामने आयी. पहली नज़र में तो यह तस्वीर सपा विधायकों के ग्रुप की लगती है जो सदन में सरकार के खिलाफ हंगामा कर रहे हैं मगर तस्वीर में एक ख़ास बात यह दिखी कि जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़कर विधायक बने शिवपाल यादव बाक़ी दूसरे सपा विधायकों से अलग नज़र आये या फिर जानबूझकर अलग दिखने की कोशिश की. 

Read also: Champawat Upchunav: चंपावत जीतने के लिए सीएम धामी ने झोंकी ताकत, सभी 151 बूथों पर पदाधिकारियों की तैनाती

तस्वीर में दिख रहा है बाक़ी सपा विधायक तो पार्टी की पहचान लाल टोपी को अपने सिर पर धारण किये हुए हैं, अखिलेश यादव भी लाल टोपी लगाए हुए हैं  मगर शिवपाल यादव के सिर पर टोपी नहीं है. सवाल यही है क्यों? ज़ाहिर सी बात है कि पार्टी निर्देश के मुताबिक सभी सपा विधायकों ने लाल टोपी पहनी होगी तो क्या शिवपाल यादव ने टोपी न पहनकर यह बताने की कोशिश की है वह सपा से अलग हैं, क्या वह ये जताने की कोशिश कर रहे थे कि मैं सपा विधायक होकर भी सपा से अलग हूँ और पार्टी मुखिया के आदेशों का पालन नहीं करूंगा। अखिलेश और शिवपाल के बीच इसे आप एक और संकेत मान सकते हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...