Share Market Today: Sensex 210 अंक और nifty में 56 अंक की मजबूती

बिज़नेसShare Market Today: Sensex 210 अंक और nifty में 56 अंक की...

Date:

नई दिल्ली। आज शेयर बाजार में शुरूआती दौर में घरेलू कारोबार में मजबूती देखी गई। nifty और sensex दोनों बढ़त के साथ खुले हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों और बैंकिंग शेयरों में लिवाली के चलते आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। इसके साथ ही शेयर बाजारों में बीते तीन दिन से जारी गिरावट थम गई।

इस दौरान तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 210.49 अंक बढ़कर 59,778.29 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 56.35 अंक चढ़कर 17,675.80 अंक पर था। सेंसेक्स में, टाइटन, L&T, पॉवर ग्रिड, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, ITC, इंडसइंड बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस, ICICI बैंक, विप्रो और NTPC के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, नेस्ले और रिलायंस इंडस्ट्रीज नुकसान में थे।

एशियाई बाजारों में, जापान और हांगकांग के बाजार लाभ में कारोबार कर रहे थे जबकि सियोल, शंघाई के बाजार नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। पिछले कारोबारी सत्र में, बुधवार को तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 159.21 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,567.80 अंक पर बंद हुआ था।

कच्चे तेल के दाम में गिरावट

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 41.40 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.75 अंक पर बंद हुआ था। इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 13.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...