शेयर बाजार ट्रेंडिंग में घटा लोगों का रूझान, 9 महीने में 53 लाख लोगों ने खींचे हाथ

नेशनलशेयर बाजार ट्रेंडिंग में घटा लोगों का रूझान, 9 महीने में 53...

Date:

नई दिल्ली। शेयर बाजार ट्रेडिंग में लोगों का रूझान अब कम हो रहा है। जिस समय कोरोना संक्रमण था और लोग वर्क फ्रांम होम थे। उस दौरान लोगों ने धडल्ले से शेयर बाजार में निवेश के लिए अपने डीमैट खाते खुलवाए।
ब्रोकर हर महीने नए डीमैट खाते खोल रहे हैं, लेकिन उनके कुछ पुराने ग्राहकों को शेयर बाजार से लगातार नकारात्मक रिटर्न मिल रहा है, ऐसे में वे इससे किनारा करने में ही भलाई समझ रहे हैं। एनएसई के ताजा आंकड़ों से पता चलता है कि एक्सचेंज की एक्टिव क्लाइंट लिस्ट में पिछले 9 महीनों में 53 लाख की गिरावट आई है।

शेयर बाजार में ट्रेडिंग मामले में निवेशकों का उत्साह घटा

एनएसई पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या मार्च में लगातार नौवें महीने घटकर 3.27 करोड़ रह गई, जो जून 2022 में 3.8 करोड़ निवेशकों से 53 लाख कम है। इसके अलावा, तीन अन्य संकेत दिखाते हैं कि बाजार में खुदरा कारोबार करने वाले लोग अब उस समय कि तुलना में कम उत्साहित हैं जब देश में लॉकडाउन के विभिन्न चरणों के दौरान वे वर्क फ्रॉम हो कर रहे थे। इसके अलावा, तीन अन्य संकेत दिखाते हैं कि बाजार में खुदरा कारोबार करने वाले लोग अब उस समय की तुलना में कम उत्साहित हैं जब देश में लॉकडाउन के विभिन्न चरणों के दौरान वे वर्क फ्रॉम हो कर रहे थे।

2023 में निवेशकों ने तीन वर्षों की तुलना में सबसे कम निवेश किया

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक खुदरा निवेशकों की ओर से बाजार में पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे कम निवेश किया गया। वित्तीय वर्ष 2023 के दौरान यह महज 49,200 करोड़ रहा। जबकि वर्ष 2021-22 के दौरान यह आंकड़ा 1.65 लाख करोड़ और वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान यह 68,400 करोड़ रुपये था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...