Gold-silver में निवेशकों को मिला 12% रिटर्न, FD और शेयर बाजार पीछे छूटे

बिज़नेसGold-silver में निवेशकों को मिला 12% रिटर्न, FD और शेयर बाजार पीछे...

Date:

नई दिल्ली। सोना-चांदी में निवेश करने वालों की इस समय बल्ले—बल्ले है। दोनो धातुओं में निवेश करने वालों को जबरदस्त मुनाफा हुआ है। सोना चांदी के मुनाफे ने सभी बचत योजनाओं को पीछे छोड़ दिया है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक सोने और चांदी ने निवेशकों को तगड़ा मुनाफा हुआ है। सोने और चांदी ने बैंक FD, सरकार की लघु बचत योजना के साथ शेयर बाजार से भी ज्यादा फायदा इसने दिया है।

12 प्रतिशत तक का रिटर्न दे चुका सोना

पिछले साल 31 दिसंबर को सोना प्रति दस ग्राम 55,210 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह 61,780 रुपये पर बंद हुआ। यानी करीब 12 फीसदी का रिटर्न इस दौरान मिला है। आंकड़ों के मुताबिक इस साल बाजार में सोना प्रति दस ग्राम 6,570 रुपये बढ़ चुका है। हालांकि, पिछले साल 8 नवंबर को यह 51,201 रुपये पर था।

इसी दौरान चांदी भी 11 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को दी है। यह 31 दिसंबर को 69,698 रुपये प्रति किलो थी जो शुक्रवार को 77,150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। यानी जनवरी से अब तक इसमें 7,882 रुपये की तेजी आई है। 8 नवंबर, 2022 को इसका भाव 61,037 रुपये प्रति किलो था।

अभी तक निवेशकों को मिले रिटर्न

अगर अभी तक बचत योजनाओं और अन्य मुनाफे के सौदे में रिटर्न की बात करें तो सोने और चांदी का रिटर्न 12 फीसदी तक रहा है। लघु बचत योजनाओं पर ब्याज 8.2 फीसदी तक है। एफडी पर वर्तमान ब्याज 9 फीसदी तक है। शेयर बाजार (सेंसेक्स) में 1% के करीब घाटा हुआ है। कच्चे तेल में निवेश पर सात फीसदी का घाटा हुआ है।

इसलिए बढ़े सोने और चांदी के दाम

सोना और चांदी सुरक्षित निवेश के लिए जाने जाते हैं। जब भी कोई संकट आता है तब इनकी कीमतें बढ़ जाती हैं। पिछले साल रूस और यूक्रेन युद्ध के बाद से इनकी कीमतों में तेजी आनी शुरू हुई थी। जैसे ही युद्ध कमजोर हुआ, अमेरिका और स्विटजरलैंड में बैंकिंग संकट व मंदी की आहट ने फिर से इनकी मांग बढ़ा दी। केंद्रीय बैंकों की लगातार ब्याज दरों में वृद्धि और महंगाई की ऊंची दर ने भी सोने की कीमतें बढ़ाने में मदद की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...