महंगाई की मार के बीच एक अच्छी खबर सुनने में आ रही है. रक्षाबंधन के मौके पर मोदी सरकार सस्ते एलपीजी सिलेंडर का तोहफा दे सकती है. रसोई गैस की कीमत 200 रुपये तक कम हो सकती है. हालांकि, यह लाभ केवल प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को ही मिलेगा। यह राहत सिलेंडर पर सब्सिडी के तौर पर दी जा सकती है. अगले कुछ महीनों में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के साथ-साथ तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।
देश में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में आखिरी बार बदलाव 1 मार्च 2023 को हुआ था। तब सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ाई गई थी। फिलहाल दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये है। 1 अगस्त को 19.2 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया गया था. इसकी कीमत में 100 रुपये की कटौती की गई है.
सूत्रों के मुताबिक, उज्ज्वला योजना के तहत रसोई सिलेंडर 200 रुपये सस्ता हो जाएगा. इसका लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को मिलेगा. उन्हें पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही है. तो अब उनके खाते में 400 रुपये की सब्सिडी आएगी. फिलहाल दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,103 रुपये है।
उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खाते में आएंगे 400 रुपये. यानी उन्हें सिलेंडर के लिए 703 रुपये चुकाने होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया है. तीन बजे इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है. पिछले तीन साल में देश में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दोगुनी हो गई है. लोग लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में राहत का इंतजार कर रहे हैं। 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1103 रुपये, कोलकाता में 1129 रुपये, चेन्नई में 1118.50 और मुंबई में 1102.50 रुपये है।
कब-कब बदले सिलेंडर के दाम?
पिछले तीन साल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी हुई है। 1 नवंबर को इसकी कीमत 594 रुपये थी। 2 दिसंबर 2020 को इसे बढ़ाकर 644 रुपये कर दिया गया। फिर 15 दिसंबर 2020 को यह कीमत 694 रुपये हो गई। फरवरी 2021 में इसकी कीमत तीन बार बढ़ाई गई और यह 794 रुपये हो गई थी।
1 अप्रैल को इसमें 10 रुपये की कटौती की गई और इसकी कीमत 809 रुपये रह गई. लेकिन 1 जुलाई 2021 को इसे बढ़ाकर 834 रुपये कर दिया गया. फिर 17 अगस्त 2021 को इसकी कीमत बढ़ाकर 859.50 रुपये कर दी गई.
1 सितंबर 2021 को इसमें फिर बढ़ोतरी हुई और 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर दिल्ली में 884.50 रुपये का हो गया. 6 अक्टूबर 2021 को इसकी कीमत बढ़कर 899.50 रुपये हो गई. फिर 22 मार्च 2022 को यह 949.50 रुपये हो गया. 7 मई 2022 को इसमें फिर 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 999.50 रुपये हो गया.
19 मई 2022 को इसकी कीमत में 3.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई और इसकी कीमत 1003 रुपये हो गई। इसके बाद मार्च 2023 में इसमें फिर से 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई और इसकी कीमत 1103 रुपये तक पहुंच गई। तब से इसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

