T20 World Cup: बुमराह, सिराज टीम के साथ जायेंगे ऑस्ट्रेलिया, खेलने का फैसला बाद में!

स्पोर्ट्सT20 World Cup: बुमराह, सिराज टीम के साथ जायेंगे ऑस्ट्रेलिया, खेलने का...

Date:

टी 20 विश्व कप से जसप्रीत बुमराह के चोट के कारण बाहर होने की खबर टीम इंडिया के लिए किसी भूकंप से कम नहीं लेकिन लगता है कि बोर्ड ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है, अभी जो ख़बरें सामने आ रही हैं उसके हिसाब से BCCI बुमराह के साथ सिराज को भी ऑस्ट्रेलिया ले जाने पर गौर कर रही है. ऐसा इस लिए कहा जा रहा है क्योंकि बोर्ड ने अभी तक बुमराह के बाहर होने का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है, बोर्ड ने सिर्फ इतना ही कहा है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए दो मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। फिलहाल बुमराह की चोट का नेशनल क्रिकेट एकेडमी की मेडिकल एक्सपर्ट टीम उनकी जांच कर रही है. 

मीडिया में चल रही एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड को अभी भी उम्मीद है कि बुमराह विश्व कप में खेल सकते हैं और इसी उम्मीद के साथ चोट के बावजूद बोर्ड बुमराह को ऑस्ट्रेलिया भेजेगी. बोर्ड का मानना है कि बुमराह की चोट में सर्जरी की नहीं रेस्ट की जरूरत है. बोर्ड के पास टीम में बदलाव का  15 अक्टूबर तक का समय है, इन दो हफ़्तों में बुमराह की अगर रिकवरी हो जाएगी तो ICC से परमिशन की ज़रुरत नहीं पड़ेगी लेकिन अगर कुछ और समय लगेगा तो भी बुमराह को ऑस्ट्रेलिया ले जाना ही टीम के लिए ठीक रहेगा. टूर्नामेंट काफी लम्बा है, टीम के साथ रहने से अगर बुमराह फिट हो जाते हैं तो शुरूआती मैचों को छोड़ बाद में वह टीम का हिस्सा बन सकते हैं. 

दरअसल BCCI बुमराह पर पूरी तरह जुआ खेलने को तैयार है, अगर बुमराह टूर्नामेंट के दौरान भी फिट नहीं हो पाते तो बाद में उनके विकल्प के लिए ICC से परमिशन ली जा सकती है, इसके साथ ही खबर यह भी है कि बोर्ड सिराज को भी अपने साथ अपने खर्च पर ऑस्ट्रेलिया ले जाएगी। सिराज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखरी दो मैचों के लिए स्क्वाड में पहले ही शामिल किया जा चूका है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related