Mohan Bhagwat को राष्ट्रपिता बताने वाले उमर इलियासी को मिली जान से मारने की धमकियाँ

नेशनलMohan Bhagwat को राष्ट्रपिता बताने वाले उमर इलियासी को मिली जान से...

Date:

संघ प्रमुख मोहन भागवत को राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि बताने वाले ऑल इंडिया इमाम ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष उमर अहमद इलियासी ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें फ़ोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. उम्र इलिसायी की इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. इसके साथ ही उमर इलियासी ने आगे कहा कि चाहे जो भी हो जाए लेकिन मैं संघ प्रमुख को लेकर दिए अपने बयान को वापस नहीं लूंगा. 

बता दें कि कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघमोहन भागवत ने मस्जिद और मदरसे का दौरा किया था, वह मस्जिद में बनी मज़ार पर भी गए थे. संघ प्रमुख की इस मुलाकात पर के बाद काफी शोर मचा था और उमर इलियासी कुछ मुस्लिम मौलानाओं के निशाने पर आये थे , संघ प्रमुख से मुलाकात के बाद उमर इलियासी मोहन भगवत को राष्ट्रपिता और राष्ट्र ऋषि बताया था. वहीँ संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा था कि सरसंघचालक भागवत का मस्जिद का दौरा और इमामों के संगठन के प्रमुख के साथ बैठक करना कांग्रेस की समझ से परे है, मस्जिद और मज़ार पर जाना संघ का पश्चाताप नहीं है. 

दरअसल इंद्रेश कुमार ने कांग्रेस के उस बयान की आलोचना कर रहे थे जिसमें कहा गया था कि यह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का असर है कि मोहन भागवत इमामों, मस्जिद और मज़ारों पर जा रहे हैं. इंद्रेश कुमार ने कहा था कि संघ प्रमुख की इस मुलाकात पर गलतफहमी पैदा करने के प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने भागवत की इलियासी से मुलाकात को अल्पसंख्यक समुदाय के साथ संवाद करने की संघ की पहल का हिस्सा बताया था

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related