Mainpuri: दुल्हन ने सुहागरात पर किया हंगामा, रिश्ता तोड़ पहुंची मायके-ये है वजह

उत्तर प्रदेशMainpuri: दुल्हन ने सुहागरात पर किया हंगामा, रिश्ता तोड़ पहुंची मायके-ये है...

Date:

मैनपुरी। एक नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर अपने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि उससे बात छिपाकर शादी की गई। दुल्हन के हंगामे पर ससुरालवालों के होश उड़ गए। मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के बीच समझौता हुआ और दुल्हन ससुराल छोड़ मायके चली गई।

चौकी कुसमरा क्षेत्र के गांव में नई नवेली दुल्हन ने सुहागरात पर हंगामा कर दिया। दुल्हन ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। दुल्हन ने फोन करके मायके वालों को भी बुला लिया। वह रात में थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई। दिन में पंचायत भी हुई। लेकिन इस पर भी दुल्हन नहीं मानी और अपने मायके वालों के साथ चली गई। कुसमरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी दो मार्च को इटावा की एक युवती के साथ हुई।

घर में पूजा पाठ के बाद रीति रिवाज

दूल्हा शुक्रवार को पत्नी को विदा कराकर घर लाया। घर में पूजा पाठ के साथ अन्य रीति रिवाज पूरे कराए गए। सुहागरात पर दुल्हन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे घर में मौजूद परिजनों और रिश्तेदारों के होश उड़ गए। इधर दुल्हन ने अपने मायके फोन कर परिजनों को बुला लिए। दुल्हन का आरोप था कि पति नपुंसक है। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच वार्ता चलती रही। फिर मामला किशनी थाने पहुंचा। जहां पर भी सुलह नहीं हुई। अंत में दुल्हन अपने मायके चली गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...