सुहागरात पर दुल्हा और दुल्हन के लिए खास होता है ये Kohinoor Paan

लाइफस्टाइलसुहागरात पर दुल्हा और दुल्हन के लिए खास होता है ये Kohinoor...

Date:

शादी ब्याह के मौके पर विशेष तरह के पान आर्डर पर बनाए जाते हैं। इसमें शादी के मौके पर पान थाली भी होती हैं। जिसमें कई प्रकार के विशेष पान होते हैं। इसके अलावा कोहिनूर पान है जो कि सुहागरात पर दुल्हा और दुल्हन एक दूसरे को खिलाते हैं। ये कोहिनूर पान दो वैराइटी में हैं। इनमें से एक कोहिनूर प्लेन है, जिसकी कीमत 2100 रुपये है और दूसरा कोहिनूर गोल्ड है जिसकी कीमत 3100 रुपये बताई जाती है। इस कोहिनूर पान को विशेष तौर पर दुल्हा और दुल्हन के लिए बनाया जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका गोल्ड प्लेटेड होना है। इसमें दुल्हन को दुल्हा सिल्वर कोटेड कोहिनूर पान खिलाता है। गोल्ड प्लेटेड कोहिनूर पान दुल्हन दुल्हे को खिलाती है। ये कान्सेप्ट हैदराबाद से चला है। गोल्ड कोटेड कोहिनूर पान में शहद, अश्वगंधा, शिलाजीत, स्वर्णभस्म मिलाई जाती है। कोहिनूर प्लेन और कोहिनूर गोल्ड प्लेटेड पान में वो अपनी तरफ से बनाया हुआ स्पेशल मसाला डालते हैं।

इन दोनों पान की खासियत है कि ये आयुर्वेद जड़ी बूटियों के अलावा कुछ ऐसी प्राकृतिक तरीको से तैयार किए जाते हैं जिसे दुल्हा-दुल्हन ताउम्र तक नहीं भूलते पान दुकान करने वाले युवक का कहना है कि जैसे-जैसे जमाना बदल रहा है उसी तरह से पान के नए स्वाद बाजार में आ रहे हैं। उनका कहना है कि अब पान की दुकानें परंपरागत तरीकों को छोड़कर आधुनिकता का चोला पहन रही हैं। मेरठ में पान खाने के शौकीन कम नहीं हैं। मेरठ में आज भी दूसरे राज्यों से पान का पत्ता मंगाया जाता है। पश्चिम बंगाल,पूर्वी उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारतीय राज्यों ये मेरठ में पान का पत्ता आता है। अधिकांश घरों में तो पान प्रतिदिन के भोजन के बाद खाने का अभिन्न अंग आज भी बना है। यहां पर पान की 151 तरह की वैरायटी हैं। पांच रुपये के पान से लेकर 3100 रुपये तक का पान उपलब्ध है। इतना ही नहीं चॉकलेट पान की दीवानी युवतियां भी हैं।

71 तरीके का मीठा पान

मेरठ में 71 तरीके का मीठा पान बिकता है। मीठे पान की अपनी खासियत हैं। मीठा पान स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक हैं। मीठे पान में कुछ फ्लैवर बहुत खास होते हैं। मीठे पान की वैराइटी खस बहार, गुलाब चटनी, गुलाब केसरी, गुलबहार, रातरानी, रजनीगंधा,कमल फ्लैवर, नवरतन चटनी पान ये सब फ्लैवर मीठे पान के हैं।

चाकलेट में 20 तरह की पान वैरायटी

20 तरह के चाकलेट पान की वैराइटी हैं। चाकलेट पान के भीतर जो  मैटिरियल होगा वो चाकलेट वाला होगा। इनमें बटरस्काच, वनीला, स्ट्रावेरी के अलावा अन्य चाकलेट फ्लैवर हैं। इन चाकलेट पान में कुछ रॉ मैटिरियल तो वहीं होता है जो कि साधारण पान में डाला जाता है। चाकलेट पान को मनपसंद फ्लैवर में डिप कर खिलाया जाता है। चाकलेट पान में चोको आम पान, चोको रेस्प वेरी पान,किटकैट चाकलेट पान,चोको लडडू पान,औरियो चोको पान इत्यादी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...